Budget 2026 में टेक सेक्टर को बूस्ट, सेमीकंडक्टर और AI पर सरकार का बड़ा दांव, जानिए 6 बड़े ऐलान

टेक्नोलॉजी बजट 2026
Budget 2026 में सरकार ने टेक्नोलॉजी और AI सेक्टर को मजबूत बनाने के लिए बड़े ऐलान किए हैं. इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर मिशन, किसानों की आय को बढ़ाने के लिए AI प्लेटफॉर्म, MSME फंड, AVGC सेक्टर और डेटा सेंटर्स को खास बढ़ावा दिया गया है, जिससे रोजगार और निवेश दोनों बढ़ने की उम्मीद है.
Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में अपना नौवां केंद्रीय बजट पेश कर दिया है. इस बजट में टेक्नोलॉजी सेक्टर में सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, MSME और क्रिएटिव इंडस्ट्री जैसे सेक्टर्स को खास ध्यान दिया गया है. केंद्र सरकार का मकसद टेक्नोलॉजी, रोजगार और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को और मजबूत करना है.
इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को बड़ा बूस्ट
बजट 2026 में इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम के तहत एलॉटमेंट लगभग दोगुना कर 40,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है. पिछले साल इस स्कीम के लिए 22,919 करोड़ रुपये तय किए गए थे. इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स का घरेलू उत्पादन (Domestic Production) बढ़ेगा.
सेमीकंडक्टर सेक्टर को नई रफ्तार, लॉन्च हुआ ISM 2.0
सरकार ने इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन के दूसरे फेज यानी ISM 2.0 को लॉन्च करने का ऐलान किया है. पहले फेज के लिए तय की गई 76,000 करोड़ रुपये लगभग खर्च हो चुके हैं. इस मिशन का मकसद भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को और मजबूत बनाना है. इस नए मिशन में चिप बनाने से जुड़ी मशीनों और जरूरी मटीरियल के डेवलपमेंट पर फोकस होगा. साथ ही फुल-स्टैक इंडियन IP यानी पूरी तरह भारतीय टेक्नोलॉजी डेवलप करने पर जोर दिया जाएगा.
AI-बेस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म भारत विस्तार का ऐलान
केंद्रीय बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए भारत विस्तार (Bharat Vistaar) नाम के नए AI-बेस्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म का ऐलान किया है. यह प्लेटफॉर्म खेती से जुड़े फैसलों को आसान और बेहतर बनाने में मदद करेगा.
भारत विस्तार एक मल्टी-लैंग्वेज AI टूल होगा, जो मिट्टी की स्थिति, मौसम की जानकारी, कृषि विशेषज्ञों की सलाह और सरकारी योजनाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराएगा. इसमें एग्री-स्टैक पोर्टल और ICAR की कृषि पद्धतियों को AI सिस्टम से जोड़ा जाएगा, ताकि किसान सही समय पर सही जानकारी पा सकें.
यह प्लेटफॉर्म एक ओपन और डिजिटल नेटवर्क के रूप में काम करेगा, जिससे खेती के हर फेज में डेटा आधारित फैसले लेना आसान होगा. फिलहाल बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में करीब 4,000 एक्सटेंशन वर्कर AI-बेस्ड टेलीग्राम चैटबॉट के जरिए किसानों को सलाह दे रहे हैं.
MSME के लिए Self-Reliant India Fund को बढ़ावा
MSME सेक्टर को सपोर्ट देने के लिए आत्मनिर्भर भारत निधि (Self-Reliant India Fund) में 4,000 करोड़ रुपये और जोड़े जाएंगे. यह फंड 2023 में शुरू किया गया था, जिसका मकसद छोटे इंडस्ट्रीज को बड़े यूनिट्स में बदलने में मदद करना है.
AVGC सेक्टर में लाखों नौकरियों की तैयारी
सरकार ने कहा कि भारत के एनीमेशन, VFX, गेमिंग और कॉमिक्स सेक्टर को 2030 तक 20 लाख प्रोफेशनल्स की जरूरत होगी. इसके लिए Indian Institute of Creative Technologies, Mumbai 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में AVGC लैब्स स्टेबलिश किये जाएंगे.
डेटा सेंटर और क्लाउड कंपनियों को टैक्स छूट
डेटा सेंटर सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने विदेशी क्लाउड सर्विस कंपनियों (Cloud Service Companies) को 2047 तक टैक्स हॉलीडे देने का ऐलान किया है. शर्त यह है कि वे अपनी सर्विसेज भारतीय रीसेलर्स के जरिए देंगे.
यह भी पढ़ें: Budget 2026: निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान, नई टेक्नोलॉजी और AI के असर की जांच के लिए बनेगी कमिटी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




