Live Updates

Apple iPhone 16 Launched: AI पावर और दमदार फीचर्स के साथ लॉन्च हुए नये आईफोन्स, जानिए कितनी है कीमत

Updated:
विज्ञापन

Apple iOS Update

Apple iPhone 16 Series Launch Price Specs Details: आईफोन 16 सीरीज में कई बड़े अपग्रेड्स आये हैं. इसमें बड़ी स्क्रीन और बेहतर कैमरे शामिल हैं. A18 चिपसेट के साथ ऐपल के ये डिवाइसेस ऐपल इंटेलीजेंस से भी लैस हैं. नये आईफोन्स के अलावा, ऐपल ने अपने फ्लैगशिप एयरपॉड्स और स्मार्टवॉच के लेटेस्ट एडिशन रिवील किये हैं. आइए जानें-

विज्ञापन

iPhone 16 Pro & 16 Pro Max Camera, Chipset & Price ऐपल ने आईफोन 16 प्रो के कैमरे को बहुत अच्छा बना डाला है. इसमें 48MP का मेन सेंसर है, जो बहुत अच्छी तस्वीरें लेने में सक्षम है. साथ ही, इसमें बहुत ज्यादा एरिया दिखानेवाला 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और बहुत दूर की चीजों को करीब से दिखानेवाला एक 5x टेलीफोटो लेंस भी दिया गया है. iPhone 16 Pro और Apple 16 Pro Max A18 Pro चिपसेट पर चलते हैं. iPhone 16 Pro की कीमत 999 डॉलर (83,877 रुपये लगभग) से शुरू होती है. वहीं, iPhone 16 Pro Max की कीमत 1199 डॉलर (1,00,669 रुपये लगभग) से शुरू होती है. इन दोनों आईफोन्स की बिक्री 20 सितंबर से शुरू होगी.

iPhone 16 Pro को मिली टाइटेनियम बॉडी, iPhone 16 Pro Max में सबसे दमदार बैटरी iPhone 16 Pro में बिलकुल नया डिजाइन दिया गया है और यह नये रंगों में आया है. iPhone 16 Pro दो साइज में आता है – 6.3 इंच और 6.9 इंच. Apple ने बताया है कि iPhone 16 Pro Max की बैटरी सबसे ज्यादा बैकअप देती है. यह स्मार्टफोन बहुत तेज है और इसमें दमदार कैमरा है. ऐपल ने कहा है कि इस फोन में AI से चलनेवाले बहुत सारे नये फीचर्स हैं दिये गए हैं. ऐसे में बहुत स्मार्ट हो चुका है यह फोन और अपने यूजर का काम आसान बना देगा. Apple ने अपने नये iPhone 16 Pro डिवाइसेज में टाइटेनियम और एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया है, जिससे ये फोन हल्के और मजबूत हुए हैं.

iPhone 16 & 16 Plus Price In India आईफोन 16 गेमिंग को अगले स्तर पर ले जानेवाला है. इसके लिए हैंडसेट में ऑप्टिमम परफॉर्मेंस के लिए हार्डवेयर और चिपसेट दिये गए हैं. बात कीमत की करें, तो iPhone 16 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 799 डॉलर (67,000 रुपये लगभग) है और 16 Plus 128 स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 899 डॉलर (75,000 रुपये लगभग) रखी गई है.

iPhone 16 सीरीज को मिला Apple इंटेलीजेंस का सपोर्ट iPhone 16 सीरीज के फोन Apple इंटेलीजेंस सपोर्ट से लैस होंगे. ऐपल इंटेलीजेंस में कई भाषाओं के सपोर्ट के साथ आयेगा. हालांकि शुरू में यूएस अंग्रेजी का सपोर्ट मिलेगा. इसके बाद इसे दूसरी भाषाओं में भी रोलआउट किया जाएगा. ऐपल इंटेलीजेंस पूरी तरह से फ्री होगा. ऐपल एआई सर्च फोटो, आप यूजर के फोटो और मेमोरी के लिए डिस्क्रिप्शन भी लिख देगा. यह ईमेल को समराइज कर पाएगा. अगले माह से यह अमेरिका में उपलब्ध हो जाएगा.

iPhone 16 में मिलेंगे आउट-ऑफ-द-बॉक्स जेनरेटिव AI फीचर्स नये iPhone में Apple ने एक नया फीचर जोड़ा है, जिससे फोटो लेना बहुत आसान हो गया है. इसके लिए कैमरे की आसान सेटिंग बदलनी होगी. iPhone 16 सीरीज को पावर देने के लिए Apple नये 2nd जेनरेशन 3nm चिपसेट पर दांव खेला है, जो आउट-ऑफ-द-बॉक्स जेनरेटिव AI फीचर्स वाला है. कंपनी का दावा है कि इसमें पावरफुल फीचर्स कूट-कूट कर भरे हैं. iPhone 16 में 6.1 इंच की डिस्प्ले और iPhone 16 प्लस में 6.7 इंच की डिस्प्ले 2,000 निट्स ब्राइटनेस वाली दी गई है.

iPhone 16 में दी गई है A18 चिप ऐपल इंटेलीजेंस के जैसा पावरफुल एक्सपीरिएंस नये आईफोन पर चलाने के लिए हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग चिप का सपोर्ट दिया गया है. यह बड़े लैंग्वेज मॉडल स्टोर करने के लिए मेमोरी और उन्हें तेजी से ऐक्सेस करने के लिए बैंडविड्थ और एनर्जी एफिशिएंट बनाता है. इसके लिए ऐपल ने iPhone 15 के A16 बायोनिक से दो जेनरेशन आगे बढ़ते हुए iPhone 16 में A18 चिप डाली है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola