iPhone 17 Launch Date: आ गयी कंफर्म डेट, इस दिन लॉन्च होगी iPhone 17 सीरीज, जानें इवेंट में क्या होगा खास

Author :Ankit Anand
Published by :Ankit Anand
Updated at :27 Aug 2025 10:58 AM
विज्ञापन
iPhone 17 Series Launch Date Confirmed

ऐपल का बड़ा “Awe Dropping” इवेंट 9 सितंबर 2025 को है

Apple ने आखिरकार अपने बड़े इवेंट की डेट कंफर्म कर दी है. इस इवेंट में कंपनी iPhone 17 सीरीज के साथ कई और नए प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगी. iPhone 17 सीरीज में हमें इस बार 4 नए मॉडल देखने को मिलेंगे. iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max.

विज्ञापन

iPhone 17 Launch Date: लोगों को जिस चीज का इंतजार था आखिरकार वो अब खत्म हो चूका है. दरअसल ऐपल का नया iPhone17 सीरीज की लॉन्च डेट आधिकारिक रूप से सामने आ चुकी है. लंबे समय से लीक रिपोर्ट्स आती रही थीं, लेकिन अब खुद Apple ने कंफर्म कर दिया है कि लॉन्च इवेंट 9 सितंबर 2025 को होगा. Apple के CEO टिम कुक ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा “9 सितंबर मंगलवार को Awe dropping #AppleEvent के लिए तैयार हो जाइए.”

हमेशा की तरह ये इवेंट Apple Park, Cupertino में होगा और पूरी दुनिया में इस लाइव स्ट्रीम किया जाएगा. इस बार का सबसे बड़ा धमाका नया iPhone 17 सीरीज होगी. इस सीरीज में हमें चार मॉडल देखने को मिलेंगे. iPhone 17, पतला और हल्का iPhone 17 Air, और हाई-एंड वर्जन iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max. आइए जानते हैं इस अपकमिंग इवेंट की अन्य डिटेल्स.

कब और कहां देखे लाइव इवेंट

कंपनी ने अपने अपकमिंग इवेंट का नाम है “Awe Dropping” रखा है और ये 9 सितंबर को होने वाला है. भारतीय समय अनुसार आप ये इवेंट रात 10:30 बजे से देख सकते हैं. साथ ही, लॉन्च डेट्स अनाउंस करने के बाद ऐपल ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर इस इवेंट को लाइव के लिए शेड्यूल भी कर दिया है. आप चाहें तो अभी से रिमाइंडर ऑन कर सकते हैं, ताकि इवेंट शुरू होते ही आपको नोटिफिकेशन मिल जाए.

iPhone 17 Air पर होंगी सबकी नजर

9 सितंबर को Apple Park के Steve Jobs Theater में iPhone फैमिली का नया मेंबर आ सकता है. ये नया फोन बेहद पतला होगा, इसलिए इसका नाम iPhone Air रखा गया है. सोशल मीडिया पर लीक हुई खबरों के मुताबिक इसमें 6.6-इंच का डिस्प्ले मिल सकता है और कंपनी का खुद का बनाया हुआ C1 मॉडेम भी शामिल हो सकता हो.

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें पीछे सिर्फ एक ही कैमरा देखने को मिल सकता है. लीक्स की माने तो ये नया मॉडल iPhone Plus की जगह लेगा. यानी इस बार लाइनअप में हमें सिर्फ iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max देखने को मिलेंगे. वहीं Plus मॉडल की जगह नया iPhone 17 Air लॉन्च होगा.

इवेंट में ये प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं लॉन्च

अभी तक सामने आई लीक खबरों के हिसाब से इस बार के Apple इवेंट में सिर्फ iPhone ही नहीं, बल्कि Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 3 भी हमें देखने को मिल सकते हैं. इसके साथ ही AirPods Pro 3 आने के पूरे चांस हैं, जिसमें नया डिजाइन, तेज प्रोसेसर और जबरदस्त फीचर्स मिलेंगे. इतना ही नहीं, HomePod mini और Apple TV 4K भी इसी इवेंट में लॉन्च होने की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें: iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए अलर्ट! Apple ने जारी किया जरूरी सिक्योरिटी अपडेट

यह भी पढ़ें: Apple के लोगो में आधा कटा सेब ही क्यों होता है? सालों से iPhone चलाने वाले भी नहीं जानते इसके पीछे की वजह

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola