Amazfit T-Rex 3 Pro: टफ बॉडी, GPS और 180 स्पोर्ट्स मोड के साथ भारत में लॉन्च
Amazfit T-Rex 3 Pro: GPS, 180 स्पोर्ट्स मोड और टफ बॉडी के साथ
Amazfit T-Rex 3 Pro स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च हो गई है. इसमें GPS, 180 स्पोर्ट्स मोड, कॉलिंग फीचर, फ्लैशलाइट और 700mAh बैटरी दी गई है. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स
Amazfit ने भारतीय बाजार में अपनी नई रग्ड स्मार्टवॉच Amazfit T-Rex 3 Pro लॉन्च कर दी है. यह वॉच उन यूजर्स के लिए है जो एडवेंचर, फिटनेस और टेक्नोलॉजी को एक साथ जीना चाहते हैं. टैक्टिकल ब्लैक कलर में पेश की गई यह वॉच न सिर्फ दिखने में दमदार है, बल्कि फीचर्स में भी किसी स्मार्टफोन से कम नहीं.
दमदार डिस्प्ले और मजबूत बॉडी
Amazfit T-Rex 3 Pro में 1.5 इंच का 322 PPI AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 480×480 पिक्सल है. 3000 निट्स ब्राइटनेस और Sapphire Glass की सुरक्षा इसे हर मौसम और हालात में इस्तेमाल करने लायक बनाती है. इसकी बॉडी रग्ड डिजाइन में है, जो इसे एक्सट्रीम कंडीशन्स में भी टिकाऊ बनाती है.
GPS और 180 स्पोर्ट्स मोड से भरपूर
इस स्मार्टवॉच में GPS के साथ 180 से अधिक स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं, जिनमें स्कूबा डाइविंग जैसे एडवांस्ड एक्टिविटीज भी शामिल हैं. 10ATM वाटरप्रूफ रेटिंग के साथ यह पानी में भी बेझिझक इस्तेमाल की जा सकती है.
कॉलिंग, फ्लैशलाइट और हेल्थ ट्रैकिंग
वॉच में इनबिल्ट स्पीकर और माइक्रोफोन की मदद से कॉलिंग की सुविधा मिलती है. साथ ही बिल्ट-इन फ्लैशलाइट भी दी गई है. BioTracker PPG सेंसर के जरिए ब्लड ऑक्सीजन, हार्ट रेट, स्लीप, ब्रीथ और पीरियड साइकिल को ट्रैक किया जा सकता है.
OS, स्टोरेज और बैटरी
यह स्मार्टवॉच Android 7.0 और iOS 15.0 से ऊपर के वर्जन पर काम करती है. Zepp OS 5 ऐप से इसे कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें 26GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिससे यूजर्स म्यूजिक स्टोर कर सकते हैं. 700mAh बैटरी नॉर्मल यूसेज में 25 दिन, हैवी यूसेज में 10 दिन और पावर सेविंग मोड में 74 दिन तक चलती है.
कीमत और उपलब्धता
Amazfit T-Rex 3 Pro की कीमत ₹34,999 रखी गई है. यह Tactical Black कलर में उपलब्ध है और इसे Amazfit की ऑफिशियल वेबसाइट, Amazon India और रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है.
GST Rate Cut से पहले ₹1 में AC बुकिंग शुरू! जानिए कैसे मिलेगा ₹4000 तक का फायदा
Flipkart Big Billion Days Sale 2025: ₹10,000 से कम में मिल रहे हैं ये दमदार स्मार्टफोन्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










