डेटा नहीं, बस चाहिए अनलिमिटेड कॉलिंग? तो Airtel के ये प्लान्स हैं बेस्ट चॉइस

Author :Shivani Shah
Published by :Shivani Shah
Updated at :09 Nov 2025 8:48 AM
विज्ञापन
Airtel Only Calling Plans

एयरटेल ओनली कॉलिंग प्लान

Airtel Only Calling Plan: अगर आप भी नंबर एक्टिव रखने के लिए महंगे प्लान्स लेते हैं, तो फिर आपके लिए Airtel का Only Calling Plan अच्छा ऑप्शन है. ओनली कॉलिंग प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा, वो भी कम खर्च में.

विज्ञापन

Airtel Only Calling Plan: क्या आप भी Airtel यूजर हैं और अपने नंबर को बस एक्टिव रखने के लिए महंगा प्लान रिचार्ज करते हैं? अगर हां, तो फिर ये खबर आपके लिए खास है. आज हम आपको बताएंगे Airtel के दो ऐसे प्लान के बारे में, जिससे आप बिना ज्यादा खर्च किए लंबे समय तक अपने नंबर को एक्टिव रख सकते हैं. क्योंकि, देश की टॉप टेलीकॉम कंपनियों में से एक Airtel अपने करोड़ों यूजर्स को कई सारे प्लान्स ऑफर करता है, जिसमें मंथली से लेकर सालाना और ओनली कॉलिंग प्लान्स भी शामिल है. ऐसे में यूजर्स अपने जरूरत के हिसाब से कोई भी प्लान ले सकते हैं. आइए जानते हैं एयरटेल के ओनली कॉलिंग प्लान्स के बारे में.

Airtel का 469 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 469 Recharge Plan

एयरटेल अपने यूजर्स को सिर्फ 469 रुपये में 84 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है. इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा. साथ ही 900 फ्री SMS भी मिलेंगे. इसके अलावा इस प्लान में कंपनी Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस, Free Hellotunes और फ्री Spam Alert का फायदा भी यूजर्स को दे रही है. हालांकि, इस प्लान में आपको डेटा का फायदा नहीं मिलेगा.

Airtel का 469 रुपये वाला प्लान

Airtel का 2249 रुपये वाला प्लान | Airtel Rs 2249 Recharge Plan

अगर आप एक बार में ही पूरे साल भर के लिए रिचार्ज के टेंशन से मुक्ति चाहते हैं, तो फिर एयरटेल का 2249 रुपये वाला प्लान अच्छा ऑप्शन है. Airtel के 2249 रुपये वाले प्लान में आपको 365 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 फ्री SMS का फायदा मिलेगा. साथ ही इस प्लान में कंपनी टोटल 30GB डेटा का फायदा भी दे रही है. इसके अलावा इस प्लान में भी आपको Perplexity AI Pro का फ्री एक्सेस, Free Hellotunes और फ्री Spam Alert का फायदा मिलेगा.

Airtel का 2249 रुपये वाला प्लान

क्या है ओनली कॉलिंग प्लान?

ओनली कॉलिंग प्लान का मतलब उन प्लान्स से है, जिसमें कंपनी यूजर्स को सिर्फ कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा देती है. हालांकि, किसी-किसी ओनली कॉलिंग प्लान में कंपनी काम चलाऊ डेटा का फायदा भी दे देती है.

Airtel का ओनली कॉलिंग प्लान किन यूजर्स के लिए बेस्ट है?

Airtel का ओनली कॉलिंग प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है, जिन्हें डेटा की जरूरत नहीं है. यानी कि ऐसे यूजर्स जिन्हें सिर्फ कॉलिंग के लिए रिचार्ज प्लान चाहिए, वे एयरटेल के इस प्लान को ले सकते हैं. इसके अलावा ऐसे यूजर्स जिन्हें सिर्फ अपना नंबर एक्टिव रखना है, वे भी इस प्लान को ले सकते हैं.

क्या ओनली कॉलिंग प्लान में डाटा अलग से खरीदा जा सकता है?

हां, यूजर्स जरूरत पड़ने पर अलग से टॉप-अप डेटा वाउचर रिचार्ज कर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel का ये प्लान है जबरदस्त, डेली मिलेगा 4GB डेटा, साथ में एंटरटेनमेंट का भी भरपूर मजा

यह भी पढ़ें: Jio vs Airtel: 449 रुपये में किसका प्लान है बेहतर?

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola