OTT लवर्स के लिए Airtel का तोहफा, ₹279 में Netflix सहित 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का मिलेगा एक्सेस

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 May 2025 3:50 PM

विज्ञापन

Airtel OTT Recharge Plan

Airtel OTT Recharge Plan: भारती एयरटेल ने भारत में अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए नया ऑल-इन-वन ओटीटी एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किया है. इस पैक की शुरुआत ₹279 से होती है और इसके तहत यूजर्स को Netflix, JioCinema और Zee5 समेत 25 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस एक ही रिचार्ज में मिल सकेगा.

विज्ञापन

Airtel OTT Recharge Plan: एंटरटेनमेंट लवर्स के लिए एयरटेल ने उनकी बड़ी प्रॉब्लम सॉल्व कर दी है. प्रॉब्लम से यहां मतलब है जो लोग OTT कंटेंट देखने के लिए अलग अलग रिचार्ज करते हैं, उन्हें अब छुटकारा मिल जाएगा. ऐसा इसलिए क्यूंकि भारती एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नए ऑल-इन-वन एंटरटेनमेंट पैक्स लॉन्च करने की घोषणा की है. कंपनी ने इस प्लान की कीमत 279 रुपये रखी है. इस प्लान के तहत ग्राहकों को नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, जी5 और एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम समेत 25 से ज्‍यादा ओवर-द-टॉप (OTT) प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस मिलेगा.

ग्राहक इस प्लान को एयरटेल थैंक्‍स ऐप के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं. कंपनी ने मंगलवार, 27 मई 2025 को यह जानकारी देते हुए बताया कि इस कदम के साथ एयरटेल देश की पहली टेलीकॉम कंपनी बन गई है, जो इतनी बड़ी डिजिटल एंटरटेनमेंट सर्विस को एक ही प्लान में उपलब्ध करा रही है. आइए विस्तार से समझते हैं इस प्लान में हमें और क्या बेनिफिट्स देखने को मिलते हैं. 

Airtel का ₹279 वाला प्लान

एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए नया ओटीटी पैक लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआत ₹279 से होती है. इस पैक की वैधता 1 महीने की है और इसमें ग्राहकों को कई पॉपुलर स्ट्रीमिंग सर्विसेज का एक्सेस मिलेगा, जिनमें नेटफ्लिक्स बेसिक (1 महीने के लिए, सभी डिवाइस पर), जियोहॉटस्टार सुपर (1 महीना), ZEE5 प्रीमियम और एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: IPL फाइनल देखने का हो गया जुगाड़, Jio, Airtel, Vi के इन प्लान्स में मिलेगा फ्री JioHotstar, कीमत ₹200 से भी कम

इसके अलावा, इस पैक के साथ 25 से ज्यादा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस भी मिलेगा, जिनमें SonyLiv, Lionsgate Play और कई क्षेत्रीय प्लेटफॉर्म जैसे Aha, SunNxt, Hoichoi, ErosNow और ShemarooMe शामिल हैं.

इस पैक के तहत एयरटेल प्रीपेड यूजर्स को 1GB डाटा भी मिलेगा जिसकी वैधता एक महीने की होगी. हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और SMS की सुविधा नहीं मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Jio-Airtel के ये प्लान्स हैं बेस्ट! दाम भी 300 रुपये से कम, मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola