Green 5G के लिए साथ आये Airtel और Nokia, नेटवर्क के साथ पर्यावरण का भी होगा कल्याण

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 08 Oct 2024 6:49 PM

विज्ञापन

Airtel Nokia Green 5G

Green 5G: नोकिया और एयरटेल ने इस बारे में अपने ज्वॉइंट स्टेटमेंट में कहा है कि इस पहल से एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार की उम्मीद है और एयरटेल के कार्बन एमिशन में सालाना 1,43,413 टन की कमी आने का अनुमान है.

विज्ञापन

Green 5G: टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल और फिनलैंड की टेलीकम्यूनिकेशन और इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी कंपनी नोकिया ने ग्रीन 5जी पहल के लिए गठजोड़ किया है. इसका उद्देश्य एयरटेल के मोबाइल नेटवर्क पर एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार करना और सालाना 1,43,413 टन कार्बन उत्सर्जन को कम करना है.

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि यह प्रोजेक्ट आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग जैसी तकनीकों के साथ-साथ एडवांस्ड सॉफ्टवेयर सुविधाओं और लेटेस्ट सॉल्यूशंस का लाभ उठाकर एयरटेल के 4जी/5जी रेडियो ऐक्सेस नेटवर्क (आरएएन) में एनर्जी एफिशिएंसी बढ़ाने पर ध्यान देगी.

नोकिया और एयरटेल ने इस बारे में अपने ज्वॉइंट स्टेटमेंट में कहा है कि इस पहल से एनर्जी एफिशिएंसी में सुधार की उम्मीद है और एयरटेल के कार्बन एमिशन में सालाना 1,43,413 टन की कमी आने का अनुमान है. पार्टनरशिप के तहत बिजली की बचत होगी और ऊर्जा प्रबंधन अनुकूलतम होगा.

नोकिया इंडिया के मोबाइल नेटवर्क मामलों के प्रमुख तरुण छाबड़ा ने कहा, नोकिया 2040 तक वैश्विक स्तर पर शुद्ध रूप से शून्य ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन के लिए प्रतिबद्ध है.

हमारी नयी टेक्नोलॉजीज न केवल टेलीकॉम नेटवर्क के ओवरऑल परफॉर्मेंस को बढ़ाएंगी, बल्कि हमारे ग्राहकों के एनर्जी एफिशिएंसी लक्ष्यों में योगदान करते हुए उनकी ऊर्जा खपत को कम करने में भी महत्वपूर्ण मदद करेंगी.

भारती एयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) रणदीप सेखों ने कहा कि साझेदारी से कार्बन उत्सर्जन में उल्लेखनीय कमी आयेगी. (पीटीआई इनपुट के साथ)

Airtel इंटरनेट की पकड़ेगी नई रफ्तार, Nokia और MediaTek के सहयोग से मिली 300 Mbps की अपलोड स्पीड

Airtel ने शुरू की नयी सर्विस, स्पैम कॉल और फेक मैसेज पर AI लगाएगा लगाम

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola