AI Tools को टेस्टिंग के दौरान काम पर लगाने से पहले लेनी होगी मंजूरी, सरकार ने कहा- गलत कंटेंट भी रोकें
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 04 Mar 2024 4:21 PM
AI Tools Testing : सरकारी परामर्श में परीक्षण से गुजर रहे एआई पर इस बात की सूचना देने और गैरकानूनी होस्टिंग को रोकने की बात भी कही गई है.
AI Tools Under Trial : सरकार ने सोशल मीडिया और अन्य मंचों के लिए एक परामर्श जारी कर परीक्षण से गुजर रहे एआई को तैनात करने से पहले उपयोगकर्ताओं की मंजूरी लेने को कहा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में सवालों पर गूगल के एआई मंच के जवाब से विवाद पैदा होने के कुछ दिनों बाद यह परामर्श जारी किया गया.
सरकारी परामर्श में परीक्षण से गुजर रहे एआई पर इस बात की सूचना देने और गैरकानूनी होस्टिंग को रोकने की बात भी कही गई है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पहली मार्च को जारी इस परामर्श में अनुपालन नहीं करने पर आपराधिक कार्रवाई की चेतावनी दी. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, इसमें कहा गया कि सभी मंचों, मध्यस्थों और सक्षम सॉफ्टवेयर को किसी भी उल्लंघन के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा. Gemini के कारण Sundar Pichai की होगी Google से छुट्टी? जानें पूरा मामला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक सवाल के जवाब में एआई टूल ‘जेमिनी’ की आपत्तिजनक प्रतिक्रिया और पूर्वाग्रह को लेकर गूगल को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने इस पर चेतावनी दी थी कि प्रधानमंत्री से जुड़े सवाल पर गूगल के एआई टूल जैमिनी की प्रतिक्रिया आईटी नियमों के साथ ही आपराधिक संहिता के कई प्रावधानों का सीधा उल्लंघन है. Gemini AI ने पीएम मोदी पर दी गलत जानकारी, IT मंत्री ने चेताया तो Google ने दी यह सफाई
जेमिनी से जब इसी तरह का सवाल ट्रंप या जेलेंस्की के बारे में पूछा गया, तो उसने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया. गूगल ने अपनी सफाई में कहा कि जेमिनी अभी परीक्षण के दौर से गुजर रहा है और कंपनी ने इस मुद्दे को हल करने के लिए तेजी से काम किया है.
केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि गूगल जेमिनी का प्रकरण बहुत शर्मनाक है, और इस बात पर भरोसा नहीं किया जा सकता कि एआई मंच का परीक्षण चल रहा था. उन्होंने आगे कहा, मैं सभी मंचों को सलाह देता हूं कि वे भारतीय सार्वजनिक इंटरनेट पर किसी भी परीक्षण से गुजर रहे प्लैटफॉर्म को तैनात करने से पहले उपयोगकर्ताओं को इस बारे में स्पष्ट रूप से बताएं और उनसे सहमति लें. मंत्री ने कहा कि बाद में माफी मांगकर कोई भी जवाबदेही से बच नहीं सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










