Ai+ ने उतारे ईयरबड्स और स्मार्टवॉच, बजट रेंज में मिलेगा प्रीमियम एक्सपीरियंस
Published by : Shivani Shah Updated At : 25 Feb 2026 12:45 PM
एआई+ स्मार्टवॉच और ईयरबड्स/ फोटो- ऑफिशियल इंस्टाग्राम
भारतीय टेक ब्रांड AI+ ने एक बार फिर बजट सेगमेंट में बड़ा दांव खेला है. कंपनी ने NovaPods Series के ईयरबड्स और NovaWatch Series की स्मार्टवॉच भारत में लॉन्च कर दी है. कंपनी का मकसद है कम कीमत में एक पूरा टेक इकोसिस्टम बनाना, ताकि यूजर एक ही ब्रांड से जुड़े रहें.
भारत की नई टेक ब्रांड Ai+ अब सिर्फ स्मार्टफोन तक ही लिमिटेड नहीं रहना चाहती. जुलाई 2025 में कम कीमत वाले Nova और Pulse फोन लॉन्च करने के बाद अब कंपनी ऑडियो और वियरेबल्स सेगमेंट में भी उतर चुकी है. Ai+ ने NovaPods ईयरबड्स और NovaWatch स्मार्टवॉच की नई रेंज पेश की है. साथ ही 2 मार्च को Pulse 2 स्मार्टफोन लॉन्च करने का ऐलान भी किया है. कंपनी का मकसद है कम कीमत में एक पूरा टेक इकोसिस्टम बनाना, ताकि यूजर एक ही ब्रांड से जुड़े रहें. सभी न्यूली डिवाइस 27 फरवरी दोपहर 12 बजे से ऑफिशियल साइट और Flipkart पर सेल के लिए अवेलेबल होंगे. आइए जानते हैं कौन-कौन से प्रॉडक्ट्स किए गए हैं लॉन्च.
NovaPods Series: दमदार साउंड, कम कीमत
NovaPods Series को तीन अलग-अलग कीमत ऑपशंस में लॉन्च किया गया है. NovaPods Go की कीमत 699 रुपये, NovaPods Pro की कीमत 1,999 रुपये और NovaPods Clips की कीमत 3,999 रुपये है. तीनों मॉडल्स में 10mm ड्राइवर दिए गए हैं, जो दमदार साउंड देने का दावा करते हैं. साथ ही सभी में IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस है, यानी हल्की बारिश या पसीने से इन्हें नुकसान नहीं होगा.
फीचर्स कि बात करें, तो NovaPods Go में Bluetooth 5.4, ड्यूल माइक्रोफोन और 60ms लो-लेटेंसी सपोर्ट मिलता है, जो गेमिंग और वीडियो देखने के दौरान ऑडियो लैग कम करता है. वहीं, NovaPods Pro में 6 माइक्रोफोन के साथ Active Noise Cancellation (ANC), Bluetooth 6.0 और 45ms लो-लेटेंसी दी गई है, जिससे कॉलिंग और म्यूजिक का एक्सपीरियंस बेहतर होता है. NovaPods Clips ओपन-वियर डिजाइन में आते हैं, जिससे यूजर आसपास की आवाज भी सुन सकता है. इनमें Bluetooth 6.0 और 50ms लो-लेटेंसी सपोर्ट मिलता है.
बैटरी बैकअप के मामले में NovaPods Go एक बार चार्ज करने पर 6.5 घंटे तक बैटरी बैकअप ऑफर करते हैं और केस के साथ कुल 24 घंटे का प्लेबैक देते हैं. NovaPods Pro बड्स पर 5 घंटे और कुल 30 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं. वहीं, NovaPods Clips 6 घंटे तक बड्स पर और कुल 16 घंटे का प्लेबैक ऑफर करते हैं. Pro और Clips मॉडल में Hall Switch टेक्नोलॉजी दी गई है, जबकि Go और Clips में टच कंट्रोल का सपोर्ट मिलता है.
NovaWatch Series: फिटनेस और सेफ्टी का स्मार्ट कॉम्बिनेशन
NovaWatch Series को तीन अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखकर पेश किया गया है. इस सीरीज में तीन मॉडल्स NovaWatch Active, NovaWatch Kids और Ai+ Wearbuds शामिल हैं. कीमत कि बात करें, तो NovaWatch Active की कीमत 2,499 रुपये, NovaWatch Kids 4G की कीमत 2,999 रुपये और खास हाइब्रिड डिवाइस Ai+ Wearbuds की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है.
फीचर्स कि बात करें, तो NovaWatch Active डेली फिटनेस ट्रैक और कॉलिंग जरूरतों के लिए बनाई गई है. इसमें 1.73 इंच का AMOLED डिस्प्ले 466×466 रेजोल्यूशन के साथ मिलता है, जो क्लियर और ब्राइट विजुअल देता है. इसमें Bluetooth कॉलिंग के लिए डायल पैड, हार्ट रेट और SpO2 ट्रैकिंग, IP68 रेटिंग और 300mAh बैटरी दी गई है, जिससे यह वर्कआउट और डेली यूज के लिए अच्छा ऑप्शन है.
NovaWatch Kids 4G खास तौर पर बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है. इसमें 1.69 इंच HD TFT डिस्प्ले 240×280 रेजोल्यूशन के साथ दिया गया है. यह GPS ट्रैकिंग, 4G कॉलिंग, वीडियो कॉल, जियो-फेंसिंग और SOS अलर्ट जैसे फीचर्स को सपोर्ट करती है. IP67 रेटिंग और 800mAh की बड़ी बैटरी इसे बच्चों के लिए सुरक्षित और लंबे समय तक चलने वाला डिवाइस बनाती है.
वहीं, Ai+ Wearbuds एक अनोखा हाइब्रिड गैजेट है, जिसमें स्मार्टवॉच के फ्रेम के अंदर डिटैचेबल ईयरबड्स दिए गए हैं. इसमें 1.43 इंच AMOLED डिस्प्ले 466×466 रेजोल्यूशन के साथ मिलता है. यह Bluetooth 5.3 ड्यूल मोड, 2GB स्टोरेज, ENC कॉलिंग और 310mAh बैटरी के साथ आता है. हर ईयरबड में 25mAh बैटरी और IPX4 रेटिंग दी गई है, जिससे यह म्यूजिक और कॉलिंग दोनों के लिए एक ऑल-इन-वन डिवाइस बन जाता है.
Pulse 2: बड़ी बैटरी वाला नया स्मार्टफोन
स्मार्टवॉच और ईयरबड्स के अलावा, कंपनी Pulse 2 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. Ai+ ने कन्फर्म किया है कि स्मार्टफोन 2 मार्च को लॉन्च होगा. इसमें 50MP ड्यूल रियर कैमरा, 8MP फ्रंट कैमरा और 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी. कंपनी का दावा है कि यह अपने सेगमेंट का सबसे स्लिम डिजाइन होगा. यह फोन Android 16 पर बेस्ड NxtQuantum OS पर चलेगा.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy Unpacked 2026: जानें कब-कहां देखें इवेंट की LIVE Streaming
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










