Viral Video: Ducati पर रफ्तार भरती दादी को देख पूरा सोशल मीडिया रह गया दंग, जानें क्या है सच्चाई

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो बड़ा तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक बुजुर्ग महिला हाई-पावर मोटरसाइकिल चला रही है. सबसे हैरान करने वाला पल तब आता है, जब दादी चलती बाइक पर कूदकर उसका कंट्रोल संभाल लेती हैं. आइए आपको बताते हैं आखिर इस वीडियो की क्या सच्चाई है.
Viral Video: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से तैयार किया गया वीडियो अब सोशल मीडिया फीड्स पर तेजी से छाए हुए हैं. ये वीडियो हाइपर-रियलिस्टिक विजुअल्स के साथ ऐसे तैयार किए जाते हैं कि कुछ सेकंड में ही दर्शक चौंक जाएं. ये वीडियो इतने रीयलिस्टिक होते हैं कि असली और नकली में फर्क करना बेहद मुश्किल हो जाता है. एक ऐसा ही वायरल AI-जनरेटेड वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला हाई-पावर मोटरसाइकिल चला रही है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो चुका है. आइए आपको भी दिखाते हैं ये वीडियो.
क्या दिखा वीडियो में?
वीडियो में दिखता है कि एक दादी मोटरसाइकिल शोरूम में हैं, उनके आसपास परिवार के लोग हैं और वे आराम से एक ब्राइट येलो डुकाटी जैसी बाइक को देख रही हैं. वीडियो में लोग देखते हैं कि बाइक अचानक अपने आप स्टार्ट हो जाती है और आगे बढ़ने लगती है, जिससे वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं. कुछ ही सेकंड में बाइक सड़क की ओर चली जाती है और बुज़ुर्ग महिला उसके साथ घिसटती हुई नजर आती है.
सबसे हैरान करने वाला पल तब आता है, जब दादी चलती बाइक पर कूदकर उसका कंट्रोल संभाल लेती हैं. इसके बाद वह इतनी आराम से बाइक चलाती हैं, जैसे कोई एक्सपीरियंस्ड राइडर हो. दरअसल यह पूरा वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया है. इसके विजुअल और मूवमेंट इतने रियल लगते हैं कि कई लोग कुछ देर के लिए इसे असली समझ बैठे.
Viral Video: देखें वीडियो
AI-जेनरेटेड वीडियो का बढ़ता चलन
यह वीडियो AI से बनाए जा रहे ऐसे कंटेंट की नई मिसाल है, जिन्हें जानबूझकर चौंकाने और तुरंत ध्यान खींचने के लिए तैयार किया जाता है. आम जगहों, अचानक नजर आने वाले किरदारों और तेज़ एक्शन को मिलाकर ऐसे वीडियो रील्स और शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: बंदे ने ChatGPT से 1 से 1 लाख तक गिनती सुनाने को कहा, AI का जवाब सुन आप भी हो जाएंगे लोट-पोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अंकित आनंद
शॉर्ट बायो
अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.
काम के बारे में
अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.
उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.
पढ़ाई और करियर
बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.
प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.
विजन
अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










