धीमे इंटरनेट के लिए गूगल लॉन्च करेगा ''यूट्यूब-गो''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Sep 2016 3:55 PM
नयी दिल्ली: तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने भारतीय बाजार में धीमे इंटरनेट पर काम करने वाले नए उत्पाद पेश करने की घोषणा की है. इसमें एक नया वाई-फाई स्टेशन ‘गूगल स्टेशन’, वीडियो एप ‘यूट्यूब गो’ शामिल हैं.कंपनी ने आज घोषणा की वह उसके क्रोम वेब ब्राउजर के लिए एक ऑफलाइन सेवा भी लाएगी […]
नयी दिल्ली: तकनीकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल ने भारतीय बाजार में धीमे इंटरनेट पर काम करने वाले नए उत्पाद पेश करने की घोषणा की है. इसमें एक नया वाई-फाई स्टेशन ‘गूगल स्टेशन’, वीडियो एप ‘यूट्यूब गो’ शामिल हैं.कंपनी ने आज घोषणा की वह उसके क्रोम वेब ब्राउजर के लिए एक ऑफलाइन सेवा भी लाएगी और गूगल प्ले पर 2जी की गति पर भी तेजी से डाउनलोडिंग का विकल्प पेश करेगी.गूगल के उपाध्यक्ष (नेक्स्ट बिलियन यूजर्स) केसर सेनगुप्ता ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य सिर्फ ज्यादा भारतीयों को ऑनलाइन लाने में मदद करने का नहीं है बल्कि भारतीय जैसा ऑनलाइन अनुभव चाहते हैं वैसा उपलब्ध कराने में उनकी मदद करना भी है. इसलिए हम नए उपयोक्ताओ के लिए नई सेवाऐं और उत्पाद बनाने के बारे में विचार करते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










