चीन में वापसी के लिए बडे पैमाने पर नियुक्तियां करेगी गूगल
Updated at : 07 Jan 2016 4:58 PM (IST)
विज्ञापन

बीजिंग: इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल चीन में करीब पांच साल बाद वापसी की तैयारी कर रही है. चीन सरकार के साथ मतभेदों के चलते वह उस समय हांगकांग चली गयी थी. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. सोशल मीडिया पर गूगल द्वारा कई नौकरियों के बारे में पोस्ट डालने के बाद […]
विज्ञापन
बीजिंग: इंटरनेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल चीन में करीब पांच साल बाद वापसी की तैयारी कर रही है. चीन सरकार के साथ मतभेदों के चलते वह उस समय हांगकांग चली गयी थी.
मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. सोशल मीडिया पर गूगल द्वारा कई नौकरियों के बारे में पोस्ट डालने के बाद यह चर्चा चल रही है कि वह चीन में वापसी की तैयारी में है.सरकारी चाइना डेली की रिपोर्ट के अनुसार गूगल ने अपने पेशेवर ऑनलाइन नेटवर्क लिंकेडिन पर बीजिंग और शंघाई में 60 नौकरियों का विज्ञापन दिया है. हालांकि, गूगल ने अभी तक चीन में वापसी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




