ePaper

भारत में तस्वीरों की प्रदर्शनी लायेगा इंस्टाग्राम

Updated at : 06 Jan 2016 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
भारत में तस्वीरों की प्रदर्शनी लायेगा इंस्टाग्राम

कोलकाता : इंस्टाग्राम पहली बार भारत में कल तस्वीरों की एक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा जहां तस्वीरों और वीडियो साझा करने वाले इस एप्प की तस्वीरों को पेश किया जाएगा. फेसबुक के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया एप्प की तस्वीरों को यहां आईसीसीआर गैलरी में प्रदर्शनी में रखा जाएगा, प्रदर्शनी का थीम ‘सेलिब्रटिंग डाइवर्सिटी ऑफ […]

विज्ञापन

कोलकाता : इंस्टाग्राम पहली बार भारत में कल तस्वीरों की एक प्रदर्शनी का आयोजन करेगा जहां तस्वीरों और वीडियो साझा करने वाले इस एप्प की तस्वीरों को पेश किया जाएगा. फेसबुक के स्वामित्व वाले इस सोशल मीडिया एप्प की तस्वीरों को यहां आईसीसीआर गैलरी में प्रदर्शनी में रखा जाएगा, प्रदर्शनी का थीम ‘सेलिब्रटिंग डाइवर्सिटी ऑफ बंगाल’ होगा.

इस समुदाय-केंद्रित तस्वीर प्रदर्शनी में पश्चिम बंगाल के त्योहारों से संबंधित तस्वीरों और राज्य के परिदृश्य, लोग, भोजन, वन्य जीव और वास्तुकला की विविधता को प्रदर्शित करने वाली तस्वीरों को रखा जाएगा. कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘जिन तस्वीरों को हम कैप्चर करते हैं और दूसरों के साथ साझा करते है उसके माध्यम से लोग आजकल अपनी कहानी की तलाश कर रहे हैं. हम क्या अनुभव कर रहे हैं इसे लेकर हर तस्वीर एक कहानी बयां करती है. तस्वीरें भाषा और सांस्कृतिक बाधाओं को पार कर जाती है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola