लेनेवो का के4 नोट पांच जनवरी को होगा भारत में लॉन्च
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Dec 2015 4:03 PM
लेनेवो कंपनी ने अधिकारिक रूप से यह घोषणा कर दी है कि उसका के4 नोट 3जी रैम की सुविधा से परिपूर्ण होगा. पिछले जेनेरेशन के 3नोट में 2जीबी रैम की सुविधा थी. के4 नोट का नया संस्करण भारत में पांच जनवरी को लॉन्च किया जायेगा. कंपनी द्वारा ट्विटर पर शेयर किये गये टीजर में यह […]
लेनेवो कंपनी ने अधिकारिक रूप से यह घोषणा कर दी है कि उसका के4 नोट 3जी रैम की सुविधा से परिपूर्ण होगा. पिछले जेनेरेशन के 3नोट में 2जीबी रैम की सुविधा थी. के4 नोट का नया संस्करण भारत में पांच जनवरी को लॉन्च किया जायेगा.
कंपनी द्वारा ट्विटर पर शेयर किये गये टीजर में यह भी बताया गया है कि इस फोन में मैटल का फ्रेम होगा. इसमें हेलीओ एक्स 10 का प्रोसेसर होगा और इसमें 32 जीबी का इंटरनल स्टोरेज भी होगा.
कंपनी ने अभी इसके बारे में और जानकारी साझा नहीं की है. के3 नोट में 5.5 इंच का डिस्पले स्क्रीन है. यह एक 4जी फोन है और यह एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप से सुज्जित है.
के3 नोट में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पांच मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा था. इसबार कंपनी सेल्फी के फैन के लिए क्या सुविधा देगी, यह तो लॉन्च के बाद ही बता चल पायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










