40 हजार से भी कम में खरीदें 65 इंच Smart TV, सस्ते में घर पर उठाएं थियेटर जैसी बड़ी स्क्रीन का मजा

Published by : Shivani Shah Updated At : 03 Dec 2025 2:44 PM

विज्ञापन

65 इंच स्मार्ट टीवी/ फोटो-एआई

65 inch Smart TV Under Rs 40000: ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर 65 इंच बड़े स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी सस्ते में स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो आपको लिए यहां बढ़िया ऑप्शंस के बारे में बताया गया है.

विज्ञापन

65 inch Smart TV Under Rs 40000: अगर आप भी अपने घर को थियेटर में बदलना चाहते हैं, तो फिर आपके पास बढ़िया मौका है. क्योंकि, ई-कॉमर्स शॉपिंग साइट Flipkart पर 65 इंच के स्मार्ट टीवी पर अच्छा-खासा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप 65 इंच बड़ी स्क्रीन वाले स्मार्ट टीवी को 40 हजार से भी कम में खरीद सकते हैं. दरअसल, Flipkart पर Buy Buy December Sale शुरू होने वाला है. वहीं, सेल के शुरू होने से पहले अर्ली बर्ड डील्स लाइव हो गई है, जिसमें स्मार्ट टीवी कम कीमत पर मिल रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी 65 इंच का स्मार्ट टीवी खरीदना चाहते हैं, तो फिर आपके लिए हम लेकर आए हैं कुछ शानदार डील्स.

Thomson 65 inch QLED Smart TV पर मिल रहा 57% तक का डिस्काउंट

Flipkart पर Thomson के 65 इंच QLED Smart TV पर 57% तक का डिस्काउंट मिल रहा है. डिस्काउंट के बाद इस टीवी की कीमत घटकर 84,999 रुपये से सीधे 35,999 रुपये हो गई है. इस टीवी की खासियत कि बात करें, तो इसमें आपको 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ Ultra HD (4K) रेजोल्यूशन वाली पिक्चर क्वालिटी मिलेगी. इसके अलावा, इसमें 40W का दमदार स्पीकर आउटपुट दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए 3 HDMI, 2 USB पोर्ट, WiFi और ब्लूटूथ फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इस पर आपको 1 साल की वारंटी दी गई है.

Thomson के 65 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत

Realme 65 inch QLED Smart TV पर मिल रहा 54% तक का डिस्काउंट

Realme के TechLife 65 इंच QLED Smart TV पर फ्लिपकार्ट 54% तक का डिस्काउंट दे रहा है, जिससे इस टीवी की कीमत 86,599 रुपये से कम होकर सीधे 38,999 रुपये हो गई है. इस टीवी में भी 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ Ultra HD (4K) रेजोल्यूशन और 40W का स्पीकर आउटपुट मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में भी 3 HDMI, 2 USB पोर्ट, WiFi और ब्लूटूथ फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इस पर भी आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी.

Realme 65 inch स्मार्ट टीवी की कीमत

iFFALCON 65 inch LED Smart TV पर मिल रहा 66% तक का डिस्काउंट

iFFALCON के 65 इंच LED Smart TV पर 66% तक का डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप 1,20,999 रुपये की जगह इस टीवी को सीधे 40,999 रुपये में खरीद सकते हैं. इस टीवी में आपको 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ Ultra HD (4K) रेजोल्यूशन और 24W का स्पीकर आउटपुट मिलेगा. कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में भी 3 HDMI, 1 USB पोर्ट, WiFi और ब्लूटूथ फीचर्स दिए गए हैं. साथ ही इस पर भी आपको 1 साल की वारंटी मिलेगी.

Iffalcon के 65 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत
प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को

यह भी पढ़ें: Smart TV: मूवीज-सीरीज देखते-देखते फंस जाती है स्क्रीन? कैश क्लियर करेंगे तो मिनटों में होगी दिक्कत दूर, जानें तरीका

यह भी पढ़ें: Smart TV की स्क्रीन को कैसे साफ करें? जान लें आसान और सेफ तरीका वरना हो जाएगा नुकसान

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola