रक्षाबंधन पर जाना है घर तो इन 3 तरीकों से मिल जाएगी कन्फर्म ट्रेन टिकट, जान लीजिए वरना सुनने पड़ेंगे बहनों के ताने

Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Aug 2025 1:30 PM

विज्ञापन

How to book Confirm Ticket On IRCTC

त्योहारों के सीजन में IRCTC से कन्फर्म ट्रेन टिकट बुक करना हमेशा आसान नहीं होता. यदि आप कन्फर्म टिकट पाना चाहते हैं, तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है. आज हम आपको ऐसे 3 तरीकें बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपको कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ सकती है.

विज्ञापन

IRCTC: कुछ ही दिनों में रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) आने वाला है फिर गणेश चतुर्थी और अगले महीने दुर्गा पूजा यानी अब त्योहारों के सीजन शुरू हो चूका है. ऐसे में जो लोग अपने घर से दूर रहते हैं वे अपने घर जाने की तैयारी में लगे हुए हैं और इसके लिए ट्रेन टिकट की बुकिंग करना शुरू हो चुकी है. लेकिन आखिर समय में कन्फर्म टिकट मिलना काफी मुश्किल हो जाता है, खासकर जब लोग IRCTC जैसी ऑनलाइन सेवाओं के जरिए टिकट बुक करते हैं.

तत्काल टिकट एक ऑप्शन जरूर है, लेकिन वो भी कन्फर्म होगी या नहीं इसकी कोई गारंटी नहीं होती. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान टिप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कन्फर्म ट्रेन टिकट पाने की संभावना बढ़ा सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं वो तरीके जिससे आप अपनी यात्रा को आसान बना सकते हैं.

Chart Vacancy के जरिए मिल सकता है कन्फर्म टिकट

IRCTC की वेबसाइट पर ‘Chart Vacancy’ ऑप्शन के जरिए आप उन सीटों की बुकिंग कर सकते हैं जो ट्रेन का चार्ट बनने के बाद भी खाली रह जाती हैं. जब आप यात्रा से जुड़ी सभी जानकारी भरकर सर्च करते हैं, तो यह ऑप्शन दिखाई देता है. इस पर क्लिक करके आप यह देख सकते हैं कि ट्रेन और क्लास में कितनी सीटें उपलब्ध हैं और उन्हें बुक भी कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा संभव है कि टिकट आपकी मंजिल से पहले के किसी स्टेशन तक ही कन्फर्म हो, लेकिन बिना सीट के यात्रा करने से यह विकल्प बेहतर माना जा सकता है.

प्रीमियम तत्काल के जरिए भी कर सकते हैं टिकट बुक

नॉर्मल तत्काल टिकट के साथ-साथ प्रीमियम तत्काल का विकल्प भी रहता है. आपको बता दें कि प्रीमियम तत्काल की कीमत नॉर्मल तत्काल टिकट से ज्यादा होती है. हालांकि, चूंकि इस कोटे में यात्रियों की संख्या कम होती है, इसलिए कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक रहती है.

टिकट बुक करने से पहले ही भर लें सारी डिटेल्स 

अगर आप IRCTC से तत्काल टिकट बुक करने की प्लानिंग बना रहे हैं, तो बुकिंग विंडो खुलने से पहले ही वेबसाइट पर लॉगिन कर लें. सभी जरूरी डिटेल्स, जैसे यात्री का नाम, उम्र आदि पहले से भरकर सेव कर लेना फायदेमंद होता है. इससे बुकिंग शुरू होते ही आपको केवल पैसेंजर चुनना होता है, जिससे प्रक्रिया तेज हो जाती है.

बस ये चेक कर लें कि आपका इंटरनेट कनेक्शन तेज हो, ताकि वेबसाइट लोडिंग में समय न लगे. इसके अलावा, यदि आप पहले से टिकट बुक करते हैं तो कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है और किराया भी तुलनात्मक रूप से कम होता है, क्योंकि IRCTC पर एडवांस बुकिंग की सुविधा पहले ही उपलब्ध रहती है.

यह भी पढ़ें: Tatkal टिकट हर बार होगी कंफर्म! बस कर लें यह छोटा सा काम वरना जनरल डब्बे में भी नहीं मिलेगी जगह

यह भी पढ़ें: Raksha Bandhan Gift Idea: राखी पर बहन को देना है गिफ्ट? तो 1000 रुपये में ये स्मार्टवॉच हैं बेस्ट ऑप्शन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola