जानें स्नैपचैट के नये फीचर के बारे में
Updated at : 11 Sep 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडिश म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप स्पॉटिफाई के जरिये अब यूजर्स अपने दोस्तों के साथ स्नैपचैट पर अपने पसंदीदा संगीत और पॉडकास्ट साझा कर पायेंगे. यह नया फीचर यूजर्स को एल्बम, ट्रैक या किसी स्टोरी की पाॅडकास्ट को सीधे अपने दोस्तों से साझा करने की अनुमति देगा. इसके अतिरिक्त यह फीचर स्पॉटिफाई […]
विज्ञापन
टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, स्वीडिश म्यूजिक स्ट्रीमिंग एप स्पॉटिफाई के जरिये अब यूजर्स अपने दोस्तों के साथ स्नैपचैट पर अपने पसंदीदा संगीत और पॉडकास्ट साझा कर पायेंगे. यह नया फीचर यूजर्स को एल्बम, ट्रैक या किसी स्टोरी की पाॅडकास्ट को सीधे अपने दोस्तों से साझा करने की अनुमति देगा.
इसके अतिरिक्त यह फीचर स्पॉटिफाई कलाकारों और उनकी टीम को स्नैपचैट यूजर्स के बीच अपने संगीत को बढ़ावा देने की सुविधा भी प्रदान करेगा. मई 2018 में स्पॉटिफाई ने इसी तरह इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंटेंट को साझा करने की सुविधा दी थी.
वैश्विक स्तर पर आज स्पॉटिफाई के लगभग 232 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स हैं, जिसमें साल-दर-साल 29 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. साथ ही इसके 108 मिलियन प्रीमियम ग्राहक हैं जिनमें साल-दर-साल 31 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




