Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! 10GB डेटा बिल्कुल फ्री, करें ऐसे चेक

Updated at : 30 Jan 2019 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
Jio यूजर्स के लिए खुशखबरी! 10GB डेटा बिल्कुल फ्री, करें ऐसे चेक

नयी दिल्ली : यदि आप भी रिलायंस JIO के यूजर्स हैं तो आपके लिए यह खबर खास हैं. कंपनी अपने यूजर्स को बेहतरीन ऑफर उपलब्ध करा रही है. इस ऑफर के तहत आपको 10GB डेटा फ्री में यूज करने के लिए कंपनी दे रही है. जियो सेलिब्रेशन पैक के तहत जियो यूजर्स को 10GB फ्री […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : यदि आप भी रिलायंस JIO के यूजर्स हैं तो आपके लिए यह खबर खास हैं. कंपनी अपने यूजर्स को बेहतरीन ऑफर उपलब्ध करा रही है. इस ऑफर के तहत आपको 10GB डेटा फ्री में यूज करने के लिए कंपनी दे रही है. जियो सेलिब्रेशन पैक के तहत जियो यूजर्स को 10GB फ्री डेटा देना शुरू कर दिया है. सेलिब्रेशन पैक लगातार पांच दिनों के लिए वैलिड होगा. इस पैक में आपको 10GB डेटा अतिरिक्त दिया जा रहा है, जिसके लिए आपको अलग से कोई चार्ज नहीं देने होगे.

इस प्लान के तहत जियो यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा उपलब्ध कराया जाएगा. इस खास प्लान की वैधता की बात करें तो यह 5 दिनों की होगी. ये सेलिब्रेशन पैक रैंडम यूजर्स के लिए हैं. आप इसे अपने मायजियोऐप में जाकर चेक करने का काम कर सकते हैं. यदि आप जियो के उन ग्राहकों में शामिल होंगे, जिन्हें ये ऑफर मिला है तो आपके मायजियोऐप में इस प्लान की उपलब्धता नजर आएगी.

सेलिब्रेशन प्लान आपके लिए है या नहीं यह जानने के लिए आपको पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से मायजियो ऐप डाउनलोड करना होगा. फिर लॉगइन करके अपना नंबर उसमें डालना होगा. इसके बाद आपको मायप्लान्स में जाकर जियो सेलिब्रेशन पैक नजर आ सकता है. यदि आपको अपने मायजियोप में सेलिब्रेशन पैक नहीं नजर नहीं आता है तो ये मान लीजिए कि कंपनी ने आपको इस प्लान के लिए सलेक्ट नहीं किया है.

यदि आपको याद हो तो जियो ने पिछले साल सितंबर में सेलिब्रेशन पैक की शुरुआत की थी. कंपनी ने पिछले दिनों ही 594 और 297 रुपये वाला दो प्लान पेश किया है. जियो के दो साल पूरे होने पर इस प्लान को पेश करने का काम कंपनी ने किया था जो एक्सक्लूसिव रूप से जियोफोन यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है. जियोफोन यूजर्स के लिए पेश किये गये 594 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए फ्री कॉलिंग, रोजाना 300SMS, फ्री जियो ऐप्स का ऐक्सेस और अनलिमिटेड डेटा कंपनी दे रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola