नोकिया 5.1 प्लस में हैं कई बेहतरीन फीचर्स, जानें

Updated at : 26 Sep 2018 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
नोकिया 5.1 प्लस में हैं कई बेहतरीन फीचर्स, जानें

नोकिया ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 5.1 प्लस लांच कर दिया है. 5.1 प्लस को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लांच किया गया है. ज्यादा डाटा उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह उत्सुकता का विषय हो सकता है कि नोकिया 5.1 प्लस की स्टोरेज क्षमता को मेमोरी कार्ड […]

विज्ञापन
नोकिया ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन नोकिया 5.1 प्लस लांच कर दिया है. 5.1 प्लस को 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ लांच किया गया है. ज्यादा डाटा उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह उत्सुकता का विषय हो सकता है कि नोकिया 5.1 प्लस की स्टोरेज क्षमता को मेमोरी कार्ड के जरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है.
यह फोन फ्लिपकार्ट और नोकिया के ऑनलाइन स्टोर से 1 अक्तूबर से खरीदा जा सकेगा, हालांकि प्री-बुकिंग तुरंत की जा सकती है. नोकिया 5.1 प्लस के साथ एयरटेल 1,800 रुपये का कैशबैक और 240 जीबी इंटरनेट डाटा दे रहा है, जिसके लिए 199 रुपये या 249 रुपये या 448 रुपये खर्च करने होंगे. इसके अतिरिक्त, नोकिया 5.1 प्लस ग्लॉस ब्लैक और ग्लॉस मिडनाइट ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध होगा. इसके साथ-साथ, फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1 और 5.86 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले होगा, जिसका रेजोल्यूशन 720 x 1520 पिक्सल है और डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास का प्रोटेक्शन भी है.
नोकिया 5.1 प्लस में मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर भी है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8गीगाहर्ट्ज की है. फोन में 3060 एमएएच की बैटरी क्षमता है और संचार के लिए 4जी वोल्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक भी है. इस फोन की कीमत 10,999 रुपये है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola