OnePlus Nord CE6 Series हुई महंगी, क्या अब भी खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

Published by : Shivani Shah Updated At : 22 May 2026 8:30 AM

विज्ञापन

वनप्लस नॉर्ड CE6

OnePlus ने भारत में OnePlus Nord CE6 और OnePlus Nord CE6 Lite की कीमतों में 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें Amazon और OnePlus वेबसाइट पर दिखने लगी हैं. बड़ी बैटरी और दमदार डिस्प्ले की वजह से दोनों स्मार्टफोन अब भी अच्छे मिड-रेंज ऑप्शन माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

अगर आप OnePlus Nord CE6 Series खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह खबर आपके बजट को बिगाड़ सकती है. लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद कंपनी ने Nord CE6 और Nord CE6 Lite की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. नई कीमतें अब Amazon और OnePlus India वेबसाइट पर भी दिखाई देने लगी हैं. हाल ही में कंपनी ने OnePlus Nord 6 और OnePlus 15R की कीमत में भी बढ़ोतरी की थी.

OnePlus Nord CE6 Series की नई कीमतें

OnePlus ने Nord CE6 Series को भारत में Nord 6 के अफोर्डेबल ऑप्शन के तौर पर लॉन्च किया था. हालांकि, अब कीमत बढ़ने के बाद इन फोन्स को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे. ऐसे में-

OnePlus Nord CE6

  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 31,999 रुपये हो गई है, जबकि यह 29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था.
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 34,999 रुपये हो गई है, जबकि यह 32,999 रुपये में लॉन्च हुआ था.

OnePlus Nord CE6 Lite

  • 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 22,999 रुपये हो गई है, जबकि यह 20,999 रुपये में लॉन्च हुआ था.
  • 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 25,999 रुपये हो गई है, जबकि यह 22,999 रुपये में लॉन्च हुआ था.
  • 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत अब 28,999 रुपये हो गई है, जबकि यह 25,999 रुपये में लॉन्च हुआ था.

क्या अब भी खरीदना सही रहेगा?

OnePlus Nord CE6 अपने पिछले मॉडल Nord CE5 के मुकाबले बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है. इसमें 1.5K 144Hz डिस्प्ले, IP69K रेटिंग और 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जिन्हें लंबी बैटरी लाइफ और शानदार डिस्प्ले वाला मिड-रेंज स्मार्टफोन चाहिए. हालांकि, इस फोन में कैमरा उतना दमदार नहीं है, इसलिए बेहतर कैमरा चाहने वाले यूजर्स दूसरे ऑपशंस पर भी नजर डाल सकते हैं.

दूसरी तरफ OnePlus Nord CE6 Lite उन यूजर्स के लिए अच्छा ऑप्शन है, जो एक भरोसेमंद डेली यूज स्मार्टफोन चाहते हैं. फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 7400 प्रोसेसर और नॉर्मल फोटोग्राफी के लिए अच्छे कैमरे मिलते हैं. हालांकि, इस प्राइस रेंज में AMOLED डिस्प्ले की कमी कुछ यूजर्स को खल सकती है, क्योंकि दूसरे ब्रांड्स इस सेगमेंट में AMOLED पैनल ऑफर कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ₹5000 तक महंगा हुआ OnePlus Nord 6, खरीदने से पहले चेक कर लें नयी कीमत

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola