Who Is Kairan Quazi? 14 साल के लड़के को एलन मस्क ने स्पेसएक्स में दिया जॉब, जानिए कौन हैं कैरन काजी
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 13 Jun 2023 3:34 PM
Kairan Quazi को एक फुल टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर Elon Musk की कंपनी SpaceX में नौकरी मिल गई है. 14 साल के कैरन काजी ने हाल ही में अमेरिका के कैलिफॉर्निया में Santa Clara University से अपना ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया है.
Who Is Kairan Quazi? ट्विटर, टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क अजीबोगरीब चीजें करने के लिए जाने जाते हैं. अभी हाल ही में उन्होंने 14 साल के एक लड़के को अपनी कंपनी स्पेसएक्स में जॉब दी है. जी हां, हम जिस 14 साल के बच्चे की बात कर रहे हैं उसने अपने दम पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी करने का ऑफर मिला है. इस किशोर का नाम है- कैरन काजी.
हाल ही में किया ग्रेजुएशन कम्प्लीट
कैरन काजी (Kairan Quazi) को एक फुल टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) में नौकरी मिल गई है. 14 साल के कैरन काजी ने हाल ही में अमेरिका के कैलिफॉर्निया में सांता क्लारा विश्वविद्यालय (Santa Clara University) से अपना ग्रेजुएशन कम्प्लीट किया है.
Also Read: Twitter पर आ रहा YouTube जैसा फीचर, Elon Musk ने किया बड़ा ऐलान
-
कौन हैं कैरन काजी ?
-
कैरन काजी सांता क्लारा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से ग्रेजुएट हैं. वह सबसे कम उम्र के सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में स्पेसएक्स में शामिल होने वाशिंगटन जाएंगे.
-
महज नौ साल की उम्र में कैरन काजी ने लास पोसिटास कम्युनिटी कॉलेज (Las Positas Community College) में दाखिला लिया.
-
लास पोजिटास में कैरन काजी भी एक एसटीईएम ट्यूटर (STEM Tutor) थे और ट्यूटरिंग स्टाफ में सबसे अधिक डिमांड वाले सदस्यों में से एक थे.
-
कैरन काजी ने हाईएस्ट डिस्टिंक्शन के साथ एसोसिएट ऑफ साइंस (गणित) में डिग्री हासिल की है.
-
इंटेल लैब्स में इंटेलीजेंट सिस्टम्स रिसर्च लैब (Intelligent Systems Research Lab) के डायरेक्टर लामा नचमैन के साथ जेनेरेटिव एआई पर काम करने से उनके करियर की राह बदल गई.
-
कैरन काजी के पास फॉर्च्यून 100 टेक्नोलॉजी कंपनी में एक मल्टी-ईयर को-ऑप के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में व्यावहारिक अनुभव है और उन्होंने साइबर इंटेलीजेंस स्टार्टअप में समर इंटर्नशिप किया है.
LinkedIn पर शेयर की पोस्ट
लिंक्डइन पर एक पोस्ट में कैरन काजी ने बताया है कि वह एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर स्पेसएक्स की स्टारलिंक टीम से जुड़ रहे हैं. उन्होंने लिखा है कि वह सांता क्लारा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से स्नातक हैं. वह आगे लिखते हैं कि उनके लिए इंजीनियरिंग एक मिशन है. उनका अगला पड़ाव अब स्पेसएक्स है. मैं स्टारलिंक इंजीनियरिंग टीम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में प्लैनेट की सबसे कूलेस्ट कंपनी में शामिल होऊंगा. स्पेसएक्स उन दुर्लभ कंपनियों में से है जिसने एबिलिटी और मैच्योरिटी के लिए उम्र का पुराना और मनमाना बेंचमार्क नहीं माना.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










