VIRAL: 2243 रुपये में वेस्पा स्कूटर! यकीन न हो तो वायरल बिल देखें

Updated:
विज्ञापन
VIRAL: 2243 रुपये में वेस्पा स्कूटर! यकीन न हो तो वायरल बिल देखें

Vespa Scooter Bill Viral – सोशल मीडिया में वेस्पा स्कूटर का पुराना बिल वायरल हो रहा है. यह बिल सन् 1961 में बेचे गए वेस्पा स्कूटर का है. बिल के ऊपर बजाज ऑटो लिखा नजर आ रहा है.

विज्ञापन

Vespa Viral Bill : भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में बजाज ऑटो (Bajaj Auto) का दशकों से बोलबाला रहा है. स्कूटर से लेकर बाइक तक, इस कंपनी के कई मॉडल्स पॉपुलर हुए. आज की तारीख में भी बजाज की दोपहिया गाड़ियां काफी पसंद की जाती हैं. यह दीगर बात है कि कंपनी ने कई पुराने मॉडल्स को बंद कर दिया है, लेकिन आज भी लोगों के दिलों में उनकी छवि बसती है. इसी बीच सोशल मीडिया में वेस्पा स्कूटर का पुराना बिल वायरल हो रहा है.

तब बजाज ऑटो बेचती थी वेस्पा स्कूटर

यह बिल सन् 1961 में बेचे गए वेस्पा स्कूटर का है. बिल के ऊपर बजाज ऑटो लिखा नजर आ रहा है. आपको बता दें कि भारत में पियाजियो कंपनी के इटैलियन स्कूटर वेस्पा की असेंबली और बिक्री करने का लाइसेंस उन दिनों बजाज कंपनी के पास था. वायरल हो रहे बिल के मुताबिक, साल 1961 में वेस्पा स्कूटर को एक्साइज ड्यूटी के बाद 2129 रुपये में बेचा जाता था. आपको बता दें कि आज के समय में वेस्पा स्कूटर की कीमत 1.5 लाख से ज्यादा है. ऐसे में वेस्पा की इस कीमत को देख हर कोई हैरान है.

undefined

पिलियन सीट के लिए 36 रुपये…

वेस्पा के पुराने वायरल बिल में जो जानकारी लिखी है, उसके अनुसार इस कीमत में यह स्कूटर नवंबर 1961 में बेचा जाता था. 2129 रुपये की कीमत के अलावा अगर कोई ग्राहक अलग से टायर, ट्यूब आदि लेता था, तो 78 रुपये का खर्च आता था और पिलियन सीट के लिए 36 रुपये चार्ज किये जाते थे. कुल मिलाकर यह कहें, तो आज से लगभग 62 साल पहले वेस्पा स्कूटर 2243 रुपये की कीमत में उपलब्ध था.

Also Read: Vespa ने अपनी 75वीं वर्षगांठ पर रोलआउट किया नया स्कूटर, तस्वीरें देख दिल हार बैठेंगे
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola