BS4 और BS6 के फेर में घटी गाड़ियों की बिक्री, अर्थव्यवस्था में नरमी भी बनी वजह
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Mar 2020 4:41 PM
Vehicle sale fell: नयी दिल्ली : भारत में BS6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. 1 अप्रैल 2020 से भारत में नये एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएंगे. इसके बीच देश में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की थोक बिक्री में फरवरी में 19.08 प्रतिशत की गिरावट रही.
Vehicle sale fell: नयी दिल्ली : भारत में BS6 एमिशन नॉर्म्स लागू होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. 1 अप्रैल 2020 से भारत में नये एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएंगे. इसका मतलब यह है कि भारत में 31 मार्च 2020 के बाद से BS4 वाहनों का रजिस्ट्रेशन और सेल बंद हो जाएगी.
इन सबके बीच देश में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की थोक बिक्री में फरवरी में 19.08 प्रतिशत की गिरावट रही. इसकी प्रमुख वजह आर्थिक नरमी के चलते कमजोर पड़ती मांग और वाहन उत्पादन को बीएस-6 के अनुरूप बनाने की वजह से बीएस-4 वाहनों का उत्पादन घटना है.
वाहन विनिर्माता कंपनियों के अखिल भारतीय संगठन ‘सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स’ (सियाम) ने फरवरी के वाहन बिक्री आंकड़े जारी किये हैं. इसके अनुसार फरवरी में विभिन्न श्रेणियों में कुल 16,46,332 वाहन बिके, जबकि फरवरी 2019 में यह आंकड़ा 20,34,597 वाहन था.
सियाम के अध्यक्ष राजन वढेरा ने एक बयान में कहा, कंपनियों की थोक बिक्री में गिरावट की प्रमुख वजह आर्थिक नरमी और बीएस-4 वाहनों का उत्पादन घटना है. ‘वाहन’ पोर्टल पर मौजूद पंजीकृत वाहनों की संख्या के आधार पर बीएस-4 वाहनों की अंतिम समय की खरीद में कुछ बढ़ोत्तरी हो सकती है.
उन्होंने कहा, कोरोना वायरस महामारी के चलते चीन से कलपुर्जों की बाधित आपूर्ति भी चिंता का कारण है. इससे कंपनियों की उत्पादन योजनाओं पर असर पड़ सकता है. हालांकि कोरोना वायरस महामारी के लिए सरकार का ‘फोर्स मैजेयर’ की अधिसूचना जारी करना और सभी तरह के सीमा शुल्क केंद्रों पर आयात के लिए चौबीसों घंटे की मंजूरी सुविधा शुरू करना एक स्वागत योग्य कदम है.
‘फोर्स मैजेयर’ अनुबंधों में शामिल किया जाने वाला एक कानूनी प्रावधान है. यह प्रावधान संबंधित पक्षों को उनके नियंत्रण से बाहर की कोई परिस्थिति बनने की स्थिति में अनुबंध की कानूनी बाध्यताओं से राहत प्रदान करता है. रपट के अनुसार समीक्षावधि में यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री 7.61 प्रतिशत गिरकर 2,51,516 वाहन रही जो फरवरी 2019 में 2,72,243 वाहन थी.
कारों की बिक्री 8.77 प्रतिशत घटकर 1,56,285 वाहन रही, जो पिछले साल फरवरी में 1,71,307 वाहन थी. देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की वाहन बिक्री फरवरी में 2.34 प्रतिशत घटकर 1,33,702 वाहन रही. वहीं उसकी प्रतिद्वंदी कंपनी हुंदै मोटर इंडिया की बिक्री में भी 7.19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी और यह 40,010 वाहन रही.
बाजार में नयीश्यी किआ मोटर्स बिक्री के मामले में तीसरे स्थान पर रही. फरवरी में कंपनी ने 15,644 वाहन बेचे. दोपहिया श्रेणी में फरवरी में बिक्री 19.82 प्रतिशत गिरकर 12,94,791 इकाई रही. पिछले साल फरवरी में 16,14,941 दोपहिया वाहन बिके थे.
सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प की कुल दोपहिया वाहन बिक्री फरवरी में 20.05 प्रतिशत घटकर 4,80,196 वाहन रही. जबकि प्रतिद्वंदी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया का बिक्री 22.83 प्रतिशत गिरकर 3,15,285 वाहन रही. इसी तरह चेन्नई की टीवीएस मोटर कंपनी की बिक्री फरवरी में 26.73 प्रतिशत टूटकर 1,69,684 वाहन रही.
मोटरसाइकिलों की बिक्री में भी गिरावट दर्ज की गयी है. फरवरी में यह 22.02 प्रतिशत गिरकर 8,16,679 मोटरसाइकिल रही जो पिछले साल फरवरी में 10,47,356 वाहन थी. स्कूटर की बिक्री 14.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ फरवरी में 4,22,310 वाहन रही जो फरवरी 2019 में 4,92,584 इकाई थी.
सियाम के मुताबिक वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री फरवरी में 32.9 प्रतिशत गिरकर 58,670 वाहन रही जो पिछले साल फरवरी में 87,436 वाहन थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










