PUC सर्टिफिकेट के बिना चल रही गाड़ियाें पर कटेगा 10 हजार रुपये का चालान

सरकार प्रदूषण कम करने के हर संभव उपाय करनेवाली है. अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में वाहन चलाते हैं तो मोटे चालान के लिए तैयार हो जाएं. अगर आपके पास एक वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपका 10 हजार रुपये तक का चालान कट सकता है.
PUC Certificate Challan: दिवाली का त्योहार बीत गया. देश की राजधानी दिल्ली के लिए दिवाली प्रदूषण का दूसरा नाम है. दिवाली आते ही दिल्ली की आबोहवा पर खतरा मंडराने लगता है. पटाखे फोड़ने पर रोक के बावजूद इस बार भी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है. ऐसे में सरकार प्रदूषण कम करने के हर संभव उपाय करनेवाली है. अगर आप भी दिल्ली एनसीआर में वाहन चलाते हैं तो मोटे चालान के लिए तैयार हो जाएं. अगर आपके पास एक वैलिड पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट नहीं है, तो आपका 10 हजार रुपये तक का चालान कट सकता है.
दिल्ली में पंजीकृत उन 19 लाख वाहन चालकों के लिए यह खबर जरूरी है, जिनके वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी है. परिवहन विभाग ऐसे वाहनों को नाेटिस भेज रहा है और अब इन वाहनों के चालान काटने के लिए बड़े स्तर पर अभियान भी शुरू करने जा रहा है. शहर में प्रदूषण के लिए वाहनों के धुएं को भी जिम्मेदार माना जाता है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लिमिट से ज्यादा प्रदूषण फैलानेवाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है.
Also Read: Maruti Alto चलाने के लिए भी पहनना होगा हेलमेट? जानें केरल ट्रैफिक पुलिस का कारनामा
दिल्ली परिवहन विभाग ने कहा है कि जिन लोगों ने अपने वाहनों का पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं बनवाया है वे जल्द बनवा लें. दिल्ली में बढ़ रहे प्रदूषण को देखते हुए विभाग बगैर पीयूसी प्रमाणपत्र वालों के खिलाफ अभियान तेज करने जा रहा है. दिल्ली में वाहन का वैध PUC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 10,000 रुपये का चालान काटा जाता है. जुर्माना के साथ ही, छह महीने तक की जेल का भी प्रावधान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










