Google Pixel Fold: गूगल ने पेश किया अपना पहला फोल्डेबल फोन, जानिए कीमत और खूबियां

Updated:
विज्ञापन

Google ने अपना पहला फोल्डेबल फोन Pixel Fold ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में गूगल टेन्सर G2 चिपसेट का सपोर्ट दिया है.

विज्ञापन

Google Pixel Fold Price: टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गूगल भी फोल्डेबल फोन की रेस में उतर चुकी है. कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल फोन Google Pixel Fold ग्लोबली लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन में गूगल टेन्सर G2 चिपसेट का सपोर्ट दिया है. पिक्सल फोल्ड फोन को गूगल ने दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है. इसकी कीमत 1799 डॉलर (लगभग 1,47,405 रुपये) है. भारत में यह स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा, इसकी जानकारी सामने आनी अभी बाकी है. मोबाइल फोन को ग्राहक आज से प्री-ऑर्डर कर पाएंगे और प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को फोन के साथ पिक्सल वॉच भी मिलेगी.

Google Pixel Fold Specifications

गूगल पिक्सल फोल्ड में 5.8 इंच की आउटर डिस्प्ले मिलती है जबकि इनर स्क्रीन यानी मुख्य स्क्रीन 7.6 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है, जो 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. मोबाइल फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 48MP OIS कैमरा, 10.8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 10.8MP का टेलीफोटो कैमरा है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए आउटर डिस्प्ले पर 32MP का और इनर डिस्प्ले पर 16MP का कैमरा दिया गया है. गूगल पिक्सल फोल्ड में 20 वॉट की चार्जिंग के साथ 4500 एमएएच की बैटरी मिलती है. यह फोन तीन कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है जिसमें पोर्सेलीन और ऑब्सीडियन शामिल हैं.

Also Read: 40 हजार के बजट में आया Google Pixel 7a कैसा स्मार्टफोन है?
विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola