40 हजार के बजट में आया Google Pixel 7a कैसा स्मार्टफोन है?
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 11 May 2023 1:20 PM
Google Pixel 7a - गूगल पिक्सल 7a में 6.1 इंच की एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. स्मार्टफोन में 4300 एमएएच की बैटरी, 64MP का मेन कैमरा और 13MP का दूसरा कैमरा मिला है.
Google Pixel 7a Review – Google ने अपने एनुअल इवेंट Google I/O 2023 में अपने नये फोन Pixel 7a को लॉन्च कर दिया है. गूगल पिक्सल 7a में 6.1 इंच की एफएचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 90hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. स्मार्टफोन में 4300 एमएएच की बैटरी, 64MP का मेन कैमरा और 13MP का दूसरा कैमरा मिला है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.8MP का कैमरा दिया गया है.
गूगल पिक्सल 7a स्मार्टफोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड 13 और 5 वॉट की वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करता है. हैंडसेट में गूगल टेंसर G2 चिपसेट और 90Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है. गूगल पिक्सल 7a स्मार्टफोन को कंपनी ने 499 डॉलर में लॉन्च किया है. मोबाइल फोन को कंपनी ने चार कलर में लॉन्च किया है. इसमें ब्लैक, वाइट, ग्रे और ब्लू शामिल है.
Also Read: Gmail Blue Tick: Twitter, FB, Insta के बाद अब Google पर भी मिलेगा ब्लू टिक, जानिए इसके फायदेPixel 7a में 4385mAh की बैटरी दी गई है और फोन के साथ बॉक्स में चार्जर नहीं मिलेगा. वैसे, इस बार गूगल ने पिक्सल फोन के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया है. Pixel 7a के कैमरे की बात करें, तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 64 मेगापिक्सल का है और इसके साथ ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी है. दूसरा लेंस 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल है. फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.
Introducing #Pixel7a, the newest A-Series device that meets our helpfulness standards and more, including an upgraded camera, the power of Google Tensor G2 and high class performance inside and out. Pixel 7a is available starting today. #GoogleIO pic.twitter.com/yptoXGaPzv
— Google (@Google) May 10, 2023
Pixel 7a के 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज की कीमत 43,999 रुपये है और इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से आज से शुरू हो गई है. गूगल पिक्सल 7a अर्ली बर्ड सेल के तहत HDFC बैंक के कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये की छूट मिल रही है. इस तरह 8GB रैम वाला Pixel 7a फोन 39,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










