Twitter, FB, Insta के बाद अब Gmail पर भी मिलेगा ब्लू टिक, जानिए इसके फायदे

Updated:
विज्ञापन

Gmail Storage Full

Gmail Blue Tick: Google ने इस फीचर को रोलआउट कर दिया है और गूगल वर्कस्पेस, जी सूट बेसिक और बिजनेस के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए यह उपलब्ध है. इसके साथ ही, पर्सनल Google अकाउंट होल्डर्स को भी यह सर्विस दी जा रही है.

विज्ञापन
undefined

Google Blue Tick: ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के बाद अब गूगल भी अपने यूजर्स को ब्लू टिक देगी. इससे यूजर को आनेवाले मेल को लेकर इस बात को आसानी से पहचान हो सकेगी कि मेल किसी सही यूजर ने सेंड किया है न कि किसी फ्रॉड मेल आईडी से वह आया है. इससे लोगों को धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा.

विज्ञापन
undefined

Google ने इस फीचर को रोलआउट कर दिया है और गूगल वर्कस्पेस, जी सूट बेसिक और बिजनेस के सभी सब्सक्राइबर्स के लिए यह उपलब्ध है. इसके साथ ही, पर्सनल Google अकाउंट होल्डर्स को भी यह सर्विस दी जा रही है.

undefined

इसका फायदा वे कंपनियां उठा सकती हैं, जिन्‍होंने ब्रांड इंडीकेटर्स फॉर मैसेज आईडेंटिफिकेशन (BIMI) फीचर ले रखा है. इस फीचर का इस्‍तेमाल कर रही कंपनियों को खुद ही यह टिक मिल जाएगा. जीमेल की तरफ से शुरुआत में मशहूर कंपनियों को ब्लू टिक मार्क दिया जाएगा.

undefined

अपने ब्लू टिक के बारे में गूगल ने बताया है कि ईमेल का सॉलिड वेरीफिकेशन उपभोक्ताओं और ईमेल सिक्योरिटी सिस्टम को स्पैम की पहचान करने और उन्हें रोकने में मदद करता है.

undefined

गूगल ब्लू टिक इसके साथ ही ईमेल भेजनेवालों को अपना ब्रांड ट्रस्ट बढ़ाने का मौका देता है. यह ईमेल के सोर्स में विश्वास बढ़ाता है और सबके लिए बेहतर ईमेल ईकोसिस्टम तैयार करता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola