Kaun Banega Crorepati 2020 LIVE Streaming : करोड़पति और लखपति बनने का सपना कैसे हो पूरा? जानिए कहां-कैसे देखें केबीसी 12 Online
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 28 Sep 2020 9:37 PM
KBC 2020 Live Streaming, how to watch KBC LIVE online: पॉपुलर रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) का 12वां सीजन 28 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहा है. KBC 2020 का पहला एपिसोड सोनी टीवी पर आयेगा. शो को हर साल की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. अब सवाल है कि आप इसे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं. आइए जानते हैं-
KBC 2020 Live Streaming, how to watch KBC LIVE online: पॉपुलर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) का 12वां सीजन 28 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहा है. KBC 2020 का पहला एपिसोड सोनी टीवी पर आयेगा. शो को हर साल की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. अब सवाल है कि आप इसे कब, कहां और कैसे देख सकते हैं. आइए जानते हैं-
केबीसी 12 कैसे देखें सोनी लिव पर ऑनलाइन? How to watch KBC 12 online on Sonyliv.com
केबीसी को ऑनलाइन देखने के लिए Sonyliv app डाउनलोड करें या Sonyliv.com पर लॉगिन करके भी शो लाइव देखा जा सकता है. हालांकि इसके लिए प्रीमियम सर्विस होना जरूरी है. इसके लिए कई विकल्प मौजूद हैं. जैसे एक महीने के लिए 99 रुपये, छह माह के लिए 299 रुपये और 12 माह के लिए 499 रुपये का पैक लेने की जरूरत पड़ेगी.
Also Read: KBC 12: क्या आप हैं करोड़पति बनने के लायक? चेक कीजिये अमिताभ बच्चन के अब तक के सवालों से
केबीसी 12 कैसे देखें जियो, एयरटेल टीवी पर ऑनलाइन? How to watch KBC 12 online on Jio TV and Airtel TV
-
अगर आप जियो कस्टमर हैं, तो अपने मोबाइल पर केबीसी रियल टाइम देखने के लिए Jio TV app डाउनलोड करें. अगर आपके पास एयरटेल का कनेक्शन है, तो Airtel TV app डाउनलोड करें. दोनों जगह आप केबीसी 12 मजे से देख सकते हैं.
-
सोनी लिव के अलावा कुछ और मोबाइल यूजर्स के पास इसे देखने का मौका है. जियो और एयरटेल के सब्सक्राइबर इसे शो के लाइव स्ट्रीमिंग का मजा जियो टीवी और एयरटेल टीवी पर ले सकते हैं.
-
मोबाइल और ओटीटी के दर्शकों के लिए भी यह शो इसी टाइम पर उपलब्ध रहेगा. इसके लिए वह सोनी लिव ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन की जरूरत पड़ेगी.
-
कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन का पहला एपिसोड 28 सितंबर को रात 9 बजे प्रसारित होगा. इसे सोनी टीवी पर ऑन एयर किया जाएगा.
KBC 2020 के बारे में खास बातें
Kaun Banega Crorepati का 12वां सीजन 28 सितंबर, सोमवार से शुरू हो रहा है. KBC 2020 का पहला एपिसोड सोनी टीवी पर आयेगा. शो को हर साल की तरह अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. कोरोना काल होने के कारण KBC में कुछ बदलाव किये गए हैं. KBC 12 के सेट पर फास्टेस्ट-फिंगर टेस्ट राउंड में शामिल होने वालों को होटल में क्वांरटीन किया गया है. इस राउंड में शामिल होने वालों की संख्या भी घटाकर 8 कर दी गई है. शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करने के लिए ऐसा किया गया है. शो सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










