Live Updates

Kaun Banega Crorepati 2020 : आरती जगताप के बाद सोनू कुमार पहुंचे हॉटसीट पर, इस सवाल का जवाब देकर जीते दस हजार रुपये

Updated:
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 12 LIVE Updates, Amitabh Bachchan, KBC 12 Premiere : दर्शकों का इंतजार खत्‍म हुआ. अमिताभ बच्‍चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 12वां सीजन (Kaun Banega Crorepati 12) 28 सितंबर से सोनी टीवी पर शुरू हो चुका है. कौन बनेगा करोड़पति का 12वां सीजन के पहले दिन आरती जगताप पहली कंटेस्टेंट बनी.

विज्ञापन

इस सवाल का जवाब देकर सोनू कुमार ने जीते दस हजार रुपये

सवाल- इनमें से कौन सा गाना बारिश से जुड़ा है, लेकिन इसमें बारिश का कोई दृश्‍य नहीं है

टिप टिप बरसा पानी

रिमझिम गिरे सावन में

बरसो रे मेघा मेघा

घनन घनन

सही जवाब- घनन घनन

उत्‍तर प्रदेश के रहनेवाले सोनू कुमार गुप्‍ता हॉट सीट पर

उत्‍तर प्रदेश के रहनेवाले सोनू कुमार गुप्‍ता फास्‍टेस्‍ट फिंगर फर्स्‍ट जीतकर हॉट सीट पर पहुंच गये हैं.

इस सवाल पर आरती ने क्विट किया शो

सवाल – 1608 में किसने दूरबीन का आविष्‍कार किया

जोहेनीज कैपलर

निकोलस कोपनिकस

हैंस लिपरशी

गैलिलीयो गैलिली

सही जवाब- हैंस लिपरशी

6 लाख 40 हजार के लिए सवाल

पूर्व लोकसभा अध्‍यक्ष सुमित्रा महाजन की पुस्‍तक मातोश्री किसी भारतीय रानी पर आधारित है

रानी लक्ष्‍मीबाई

रानी पद्मिनी

रानी दुर्गावती

रानी आहिल्‍याबाई होल्‍कर

सही जवाब- रानी आहिल्‍याबाई होल्‍कर

एक लाख रुपये का सवाल

महाभारत के अनुसार, इनमें से कौन अर्जुन की पत्‍नी नहीं थीं

सुभद्रा

उलूपी

देविका

चित्रांगदा

सही जवाब है देविका

अभी तक जीते 80, 000 रुपये

खेल से जुड़े एक सवाल में कंफ्यूज होने के बाद, आरती ने फोन अ फ्रेंड चुना. उनके दोस्‍त ने सही जवाब दिया. आरती ने सही विकल्प उठाया, और 80000 रुपये जीत लिये

यह ऐतिहासिक स्‍थान किस शहर में स्थित है

यह ऐतिहासिक स्‍थान किस शहर में स्थित है

पटियाला

लुधियाना

अमृतसर

चंडीगढ़

सही जवाब अमृतसर है.

दूसरा सवाल

आरती से पूछा गया दूसरा सवाल सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फिल्म ‘दिल बेचारा के बारे में थाञ जिसका सही जवाब अभिनेता की कोस्‍टार संजना सांघी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Budhmani Minj

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola