KBC 12: क्या आप हैं करोड़पति बनने के लायक? चेक कीजिये अमिताभ बच्चन के अब तक के सवालों से

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 25 May 2020 2:32 PM

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 12-टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति बच्चे हो या बड़े सभी उम्र के दर्शकों को काफी पसन्द है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन के साथ लौटने वाले है. इसके लिए 9 मई से 22 मई तक रजिस्ट्रेशन के लिए बिग बी ने हर दिन दर्शकों से एक सवाल पूछा. तो चलिए आपको बताते है इस बार कौन-कौन से सवाल पूछे गए.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 12 (KBC 2020): टीवी शो कौन बनेगा करोड़पति बच्चे हो या बड़े सभी उम्र के दर्शकों को काफी पसन्द है. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन (Kaun Banega Crorepat-12) के साथ जल्द ही लौटने वाले है. इसके लिए 9 मई से 22 मई तक रजिस्ट्रेशन के लिए बिग बी ने हर दिन दर्शकों से एक सवाल पूछा. तो चलिए आपको बताते है इस बार कौन-कौन से सवाल पूछे गए.

Also Read: KBC के नए सीजन का रजिस्ट्रेशन शुरु, इन 5 महिला करोड़पति से सीखिये कैसे उन्होंने सपनों को पंख दिये

पहला सवाल– 2019 में चीन में सबसे पहले कहां पर कोरोना वायरस (COVID-19) बीमारी की पहचान की गई थी?

A. शेनज़ोऊ.

B. वुहान.

C. बीजिंग

D. शंघाई

इस सवाल का सही जवाब B. वुहान था.

दूसरा सवाल- फिल्म ‘बाला’ में आयुष्मान खुराना द्वारा निभाया गया किरदार, बालमुकुंद शुक्ला, किस समस्या से संघर्ष करता है?

A. बाल सफेद होना

B. समय से पहले बुढ़ापा

C. याददाश्त खो जाना

D. समय से पहले गंजापन

इसका जवाब D. समय से पहले गंजापन था.

तीसरा सवाल- दादरा और नगर हवेली के साथ किस जगह को मिलाकर भारत के सबसे नए केंद्र-शासित प्रदेश का गठन किया गया है ?

A दमन और दीव

B लक्ष्यदीप

C कच्छ

D.मिनीकॉय दीप

इसका जवाब है आप्शन A. यानी ‘दमन और दीव‘ है.

चौथा सवाल– 2020 में आयोजित किस खेल के विश्‍वकप में 16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने भाग ल‍िया था?

A. हॉकी

B. रेसलिंग

C. क्रिकेट

D. बैडमिंटन

इस सवाल का सही जवाब क्रिकेट है.

पांचवां सवाल- इनमें से कौन सा सुपरस्‍टार करियर के शुरुआत में टीवी सीरीज ‘वागले की दुनिया’, ‘फौजी’ और ‘सर्कस’ में नजर आया था?

A. सलमान खान

B. शाहरुख खान

C. आमिर खान

D. संजय दत्‍त

इस सवाल का सही जवाब शाहरुख खान है.

छठा सवाल- इनमें से किस खेल के लिए पुलेला गोपीचंद और उनके दो शिष्‍यों को राजीव गांधी खेल रत्‍न अवॉर्ड से नवाजा गया?

A. टेनिस

B. टेबिल टेनिस

C. बैडमिंटन

D. स्क्वैश

इस सवाल का सही जवाब बैडमिंटन है.

सातवां सवाल- भारत में प्रवेश करते ही ब्रह्पुत्र नदी किस राज्य से होकर सबसे पहले गुजरती है ?

A असम

B मेघालय

C अरुणाचल प्रदेश

D नागालैंड

सही जवाब अरुणाचल प्रदेश है.

आठवां सवाल- अहमदाबाद के नजदीक मोटेरा में स्थित विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम का नाम किस नेता के सम्मान में रखा गया है?

A) महात्मा गांधी

B) मोरारजी देसाई

C) माधव सिंह सोलंकी

D) सरदार पटेल

इस सवाल का सही जवाब सरदार पटेल है.

नौवां सवाल- किस धर्म के नाम की उत्पत्ति मूल रूप से एक संस्कृत शब्द ‘शिष्य’ से हुई है, जिसका अर्थ ‘अनुयायी’ होता है?

A. हिन्दू

B. सिख

C. जैन

D. बौद्ध

इस सवाल का सही जवाब सिख है.

दसवां सवाल- भारत के संविधान की प्रस्तावना इनमें से किन शब्दों से शुरू होती है?

A. न्याय, स्वतंत्रता, समानता

B. सत्यमेव जयते

C. हम, भारत के लोग

D. छब्बीस नवंबर, 1949

इस सवाल का सही जवाब हम, भारत के लोग है.

11वां सवाल- मुकेश खन्ना ने बी आर चोपड़ा के टीवी धारावाहिक महाभारत में कौन सा किरदार निभाया था ?

A अर्जुन

B भगवान कृष्ण

C भीष्म

D भीम

इस सवाल का सही जवाब भीष्म है.

12वां सवाल- सर्कल स्टाइल और स्टैडर्ड स्टाइल किस खेल के दो प्रारूप है ?

A. कबड्डी

B. वॉलीबॉल

C. खो खो

D. बॉस्‍केटबॉल

इस सवाल का सही जवाब कबड्डी है.

13वां सवाल- इनमें से कौन सी चीज हड्डी की बनी होती है?

A. दरियाई घोड़ा के दांत

B. गैंडे के सींग

C. हिरण के सींग की शाखा

D. हाथी दांत (गज दंत)

इसका सही जवाब हिरण के सींग की शाखा है.

14वां सवाल और आखिरी सवाल- एक गाने के मुताबिक इनमें से कौन सी हीरोइन ‘देसी गर्ल’ है, जो उसी गाने में अभिषेक बच्‍चन और जॉन अब्राहम के साथ नजर आई हैं?

A. कैटरीना कैफ

B. अनुष्‍का शर्मा

C. करीना कपूर

D. प्रियंका चोपड़ा

इस सवाल का सही जवाब प्रियंका चोपड़ा है.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola