Jio Airtel Vi यूजर्स महंगे रीचार्ज के लिए हो जाएं तैयार! जानें क्या है टेलीकॉम कंपनियों का प्लान
टेलीकॉम कंपनियों ने इसके संकेत देने शुरू कर दिये हैं. हाल में ही एयरटेल ने दो सर्कल्स में अपना मिनिमम रीचार्ज प्लान महंगा कर दिया है.
Airtel Jio Vi Prepaid Recharge Plan Price Hike: आनेवाले दिनों में अपका स्मार्टफोन बिल बढ़ सकता है. जी हां, पिछले साल लगभग इसी समय टेलीकॉम कंपनियाें ने अपने टैरिफ महंगे किये थे. ऐसी चर्चा है कि इस टेलीकॉम सर्विसेस महंगी हो सकती हैं. टेलीकॉम कंपनियों ने इसके संकेत देने शुरू कर दिये हैं. हाल में ही एयरटेल ने दो सर्कल्स में अपना मिनिमम रीचार्ज प्लान महंगा कर दिया है.
एयरटेल यूजर्स को अब तक सिम एक्टिव रखने के लिए 99 रुपये का मिनिमम रीचार्ज करना होता था. लेकिन अब हरियाणा और ओडिशा में यूजर्स को मिनिमम रीचार्ज 155 रुपये का मिल रहा है. दोनों सर्कल्स में कंपनी ने 155 से नीचे के उन सभी प्लान्स को अपने पोर्टफोलियो से हटा दिया है, जिसमें वॉयस या SMS सर्विस मिल रही थी. रिपोर्ट्स की मानें, तो आनेवाले दिनों में कंपनी दूसरे सर्कल्स में भी मिनिमम रीचार्ज प्लान महंगा कर सकती है.
Also Read: Jio Airtel Vi : 30 दिन की वैलिडिटी वाले सस्ते रीचार्ज प्लान, मिलेंगे कई फायदे
इसके साथ ही, जियो और एयरटेल दोनों ने ही अपने रीचार्ज प्लान्स में कुछ दूसरे बदलाव भी किये हैं. Jio ने अपने Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन वाले सभी रीचार्ज प्लान्स हटा दिये हैं. वहीं, एयरटेल ने भी दो प्लान्स को छोड़कर सभी प्लान्स से इन फायदों को हटा दिया है. इसका मतलब यह हुआ कि ग्राहकों को पहले जितने ही खर्च पर फायदे कम मिलेंगे. कुल मिलाकर एक बात तो तय है कि एक कंपनी अगर अपना टैरिफ रेट बढ़ाएगी, तो मार्केट कंपीटिशन को देखते हुए बाकी कंपनियां भी अपने प्लान्स महंगी करेंगी.
Also Read: ALERT: बैंक अकाउंट खाली कर सकता है फ्री डेटा का लालच, यूजर्स को यह मैसेज भेज रही JIO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










