Digital India Sale : स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और ऐपल वॉच पर बड़ा ऑफर, फिर नहीं मिलेगी ऐसी डील

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 Aug 2023 3:22 PM

विज्ञापन

रिलायंस डिजिटल की इस सेल में 75 इंच यूएचडी गूगल टीवी 69990 रुपये की शुरुआती कीमत में मिलेगा. वहीं, सैमसंग NeoQLED TVs को 99990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. स्मार्ट टीवी की खरीद पर कैशबैक ऑफर भी है. सैमसंग NeoQLED मॉडल की खरीद पर 44990 रुपये का कॉम्प्लीमेंट्री साउंडबार दिया जा रहा है.

विज्ञापन

Independence Day Reliance Digital Sale : रिलायंस डिजिटल की तरफ से डिजिटल इंडिया सेल का ऐलान किया गया है. यह मेगा इवेंट 15 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान यूजर्स इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट और गैजेट्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर का लुत्फ उठा पाएंगे. सेल में एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर 10 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है. इसके साथ ही सभी डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत इंस्टैंट डिस्काउंट ऑफर का लुत्फ उठा पाएंगे. फोन की खरीद पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट ऑफर है. इस डिस्काउंट ऑफर का लुत्फ रिलायंस डिजिटल स्टोर, माय जियो स्टोर और रिलायंस डिजिटल वेबसाइट से ले पाएंगे.

स्मार्ट टीवी की खरीद पर कैशबैक ऑफर भी

रिलायंस डिजिटल की इस सेल में 75 इंच यूएचडी गूगल टीवी 69,990 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध होगा. वहीं, सैमसंग NeoQLED TVs को 99,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकेगा. स्मार्ट टीवी की खरीद पर कैशबैक ऑफर भी है. दूसरी ओर, सैमसंग NeoQLED मॉडल की खरीद पर 44,990 रुपये का कॉम्प्लीमेंट्री साउंडबार दिया जा रहा है.

Also Read: Amazon और Flipkart पर नहीं, यहां मिल रहे स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डील्स, सस्ते कीमत पर iPhone 14 खरीदने का मौका

ऐपल आईपैड को 1167 रुपये प्रति माह ईएमआई पर

ऐपल आईपैड को 1167 रुपये प्रति माह ईएमआई ऑप्शन में खरीद सकते हैं. एचपी लैपटॉप को मात्र 57,499 रुपये एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक ऑफर में खरीदा जा सकता है. इसके बाद लैपटॉप की कीमत 51,990 रुपये रह जाती है. 26,900 रुपये कीमत वाला ऐपल एयरपॉड्स प्रो सेकेंड जेनरेशन डिस्काउंट के बाद मात्र 23,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. सेल में कैशबैक ऑफर भी मिलेगा.

ऐपल वॉच S8 पर शानदार डिस्काउंट

ओप्पो रेनो 10 सीरीज स्मार्टफोन को शानदार डिस्काउंट और बोनस के साथ खरीदा जा सकता है. साथ ही 4999 रुपये में ब्लूटूथ इयरफोन खरीदने का ऑफर दिया जा रहा है, जिसे मात्र 499 रुपये में खरीदा जा सकेगा. वहीं, 45,900 रुपये की कीमत वाला ऐपल वॉच S8 मात्र 33,249 रुपये में खरीदा जा सकता है.

Also Read: Independence Day 2023 : आजादी की सालगिरह पर लगाएं ये फेसबुक व्हाट्सऐप स्टेटस, दें बधाइयां

सही मॉडल्स की सबसे बड़ी चॉइस

रिलायंस डिजिटल की इस सेल में इन सब के अलावा रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन, स्मार्ट वियरेबल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर शानदार ऑफर्स हैं. 300 से ज्यादा इंटरनैशनल और नैशनल ब्रांड्स और बेहतरीन कीमतों पर 5000 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के साथ, रिलायंस डिजिटल के पास ग्राहकों को उनकी लाइ़फस्टाइल के हिसाब से एक सही टेक्नोलॉजी सॉल्यूशन के लिए सही मॉडल्स की सबसे बड़ी चॉइस देता है. रिलायंस डिजिटल में, हर स्टोर पर ट्रेनिंग प्राप्त और गहरी जानकारी रखनेवाले कर्मचारी ग्राहकों को हर प्रोडक्ट की छोटी से छोटी हर बात के बारे में सलाह देने के लिए तत्पर रहते हैं. सबसे खास बात यह है कि रिलायंस डिजिटल अपने सभी प्रोडक्ट्स के लिए आफ्टर सेल्स सर्विस भी देता है. रिलायंस रेसक्यू, रिटेलर की सर्विस इकाई और भारत का एकमात्र ISO-9001 प्रमाणित इलेक्ट्रॉनिक्स सर्विस ब्रांड है, जो पूरे सप्ताह सहयोग और एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करने के लिए तैयार रहता है.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola