Tech Tips: आपका बच्चा फोन पर कहीं उल्टी-सीधी चीजें तो नहीं देखता? ऐसे करें कंट्रोल

how to set parental controls on google – अगर आपका बच्चा भी जरूरत से ज्यादा फोन देखता है, तो गूगल प्ले के इन फीचर्स का इस्तेमाल कर आप अपने बच्चों की डिवाइस पर कंट्रोल रख सकते हैं.
How To Control Kids Phone – इन दिनों अधिकांश पेरेंट्स की यह शिकायत होती है कि उनका बच्चा दिनभर मोबाइल से चिपका रहता है. हालांकि, इसकी वजह खुद पेरेंट्स भी हैं, जो हर वक्त मोबाइल में व्यस्त रहते हैं और परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की बजाय मोबाइल पर एंटरटेनमेंट का बहाना ढूंढते रहते हैं. यही नहीं, बच्चों को कई पेरेंट्स कम उम्र में ही मोबाइल हाथ में पकड़ा देते हैं और बाद में जब बच्चों की इसकी आदत लग जाती है, तो वे छुड़ाने के लिए सख्ती बरतने लगते हैं. ऐसे में घर का माहौल तो खराब होता ही है, बच्चे छिप-छिप कर मोबाइल का प्रयोग करने लगते हैं. अगर आपका बच्चा भी जरूरत से ज्यादा फोन देखता है, तो गूगल प्ले के इन फीचर्स का इस्तेमाल कर आप अपने बच्चों की डिवाइस पर कंट्रोल रख सकते हैं.
कंटेंट फिल्टरिंग
इंटरनेट पर कई ऐसे अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट मौजूद हैं, जो बच्चों के व्यक्तित्व को प्रभावित कर सकते हैं. ऐसे में गूगल पेरेंट्स को प्ले स्टोर पर जितना भी कंटेंट है, उसे फिल्टर कर सेटअप करने की अनुमति देती है. माता-पिता अपने बच्चे की उम्र के आधार पर फिल्टर को कस्टमाइज कर पायेंगे. इससे बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से ही कंटेंट देखेंगे.
Also Read: Google Lens से पता लगेगी त्वचा से जुड़ी बीमारी, ये रहा तरीका
ऐप अप्रूवल
गूगल प्ले पर ऐप अप्रूवल एक ऐसा फीचर है जो माता-पिता के काफी काम आ सकता है. इसके जरिये बच्चे जो भी ऐप इंस्टॉल करने वाले होते हैं उनका रिव्यू, एक्सेप्ट और रिजेक्ट का नोटिफिकेशन माता-पिता के पास जाता है. इसके साथ माता-पिता उन ऐप्स पर कंट्रोल कर सकते हैं, जिन्हें बच्चा ऐक्सेस कर रहा है.
पर्चेज अप्रूवल
आमतौर बच्चे गूगल प्ले स्टोर से बेवजह कई सारे ऐप्स और गेम डाउनलोड करते रहते हैं. पैरेंट्स को भी पता नहीं चल पाता है कि उनके बच्चे मोबाइल पर कौन-कौन से गेम परचेज कर रहे हैं. ऐसे में गूगल प्ले का परचेज रिक्वेस्ट फीचर पेरेंट्स के लिए काफी मददगार साबित हो सकता है. बच्चे के अकाउंट में किसी भी तरह की खरीदारी को माता-पिता रिजेक्ट कर सकते हैं.
पासवर्ड प्रोटेक्शन
गूगल प्ले अकाउंट पर पासवर्ड या पिन सेट करना बेहद जरूरी है. इससे बच्चे पैरेंटल कंट्रोल सेटिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे. दरअसल, पासवर्ड प्रोटेक्शन एक सिक्योरिटी प्रॉसेस है जो कंप्यूटर या मोबाइल के जरिये सुलभ जानकारी की सुरक्षा करती है. यह सिर्फ अधिकृत पासवर्ड वाले को जानकारी तक पहुंचने की अनुमति देती है.
गूगल प्ले फैमिली लाइब्रेरी
यह एक कमाल का फीचर है, जो हर माता-पिता को इस्तेमाल जरूर करना चाहिए. इससे आप बच्चे जो कंटेंट देख रहे हैं या फिर डाउनलोड कर रहे हैं, उस पर नजर रख पायेंगे. अगर आप किसी फैमिली ग्रुप में शामिल नहीं हैं, तो सबसे पहले आपको एक फैमिली ग्रुप बनाना होगा. इसके लिए सबसे पहले गूगल प्ले ऐप्लिकेशन खोलें. फिर ऊपर दायीं ओर प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करें. उसके बाद सेंटिंग में जायें और फैमिली पर क्लिक करने के बाद फैमिली लाइब्रेरी के लिए साइन अप पर टैप करें. उसके बाद स्क्रीन पर दिये गये निर्देशों का पालन करें. इस फीचर के माध्यम से गूगल प्ले से खरीदे गये ऐप्लिकेशन, गेम, फिल्में, टीवी शो पर नजर रख सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










