Nokia के इस स्मार्टफोन की लॉन्च से पहले ही कीमत और फीचर्स हुए लीक!

Nokia Mobiles, Latest Smartphone: नोकिया के कुछ स्मार्टफोन्स की लॉन्चिंग को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं. अब HMD Global के आने वाले नोकिया ब्रैंड के स्मार्टफोन Nokia 2.4 को एक ई-रिटेलर के पास लिस्ट कर दिया गया है. नोकिया 2.4 को अमेरिका में प्री-बुक किया जा सकता है. NokiaPoweruser ने सबसे पहले इस जानकारी को रिवील किया.

अमेरिका में एक रिटेलिंग वेबसाइट पर नोकिया 2.4 को मॉडल नंबर TA-1274 नाम से लिस्ट किया गया है. लिस्टिंग से पता चलता है कि हैंडसेट का ड्यूल-सिम वेरिएंट अमेरिका में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा. इसे कंपनी ने Wolverine कोडनेम दिया है.
कीमत की बात
प्री-ऑर्डर लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि नोकिया 2.4 के 32 जीबी वेरिएंट की कीमत 139 अमेरिकी डॉलर (लगभग 10,200 रुपये) होगी. फोन को 2 नवंबर को रिलीज किया जाएगा. रिटेलिंग वेबसाइट पर हैंडसेट को ग्रे कलर में लिस्ट किया गया है.
ऑक्टा-कोर प्रोसेसर
रिपोर्ट्स के अनुसार, नोकिया 2.4 को 2 जीबी रैम व 3 जीबी रैम वेरिएंट में लॉन्च होगा. हैंडसेट को 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज में उपलब्ध कराया जा सकेगा. इसके अलावा नोकियापावरयूजर की रिपोर्ट में बताया गया है कि फोन को ग्रे, ब्लू और पर्पल कलर में पेश किया जाएगा. नोकिया 2.4 में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए