Nokia ने लॉन्च किया यह सस्ता स्मार्टफोन, जानें सारी खूबियां
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Mar 2020 12:21 PM
Nokia C2 Launch: नोकिया (Nokia) ब्रांड के स्मार्टफोन बनानेवाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने नोकिया सी1 (Nokia C1) के अपग्रेडेड वर्जन सी2 (Nokia C2) को चीन में लॉन्च कर दिया है.
Nokia C2 Launch: नोकिया (Nokia) ब्रांड के स्मार्टफोन बनानेवाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल (HMD Global) ने नोकिया सी1 (Nokia C1) के अपग्रेडेड वर्जन सी2 (Nokia C2) को चीन में लॉन्च कर दिया है. नोकिया सी2 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई, गूगल असिस्टेंट, दमदार कैमरा और प्रोसेसर से लैस है.
Nokia C1 के फीचर्स की बात करें, तो कंपनी ने इस फोन में 5.7 इंच का डिस्प्ले दिया है, जो एचडी प्लस रिजॉल्यूशन के साथ आता है. इस फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए 1 जीबी रैम+16 जीबी स्टोरेज और क्वाड-कोर Unisoc दिया गया है. इसके अलावा, यूजर्स को इस फोन के फ्रंट और बैक में पांच मेगापिक्सल का कैमरा मिला है.
नोकिया सी2 एक एंड्रॉयड पाई गो स्मार्टफोन है, जिसे खासतौर पर उन लोगों के लिए लॉन्च किया गया है जो फीचर फोन से स्मार्टफोन पर अपग्रेड होना चाहते हैं. नोकिया का यह फोन 4जी सपोर्ट करेगा. नोकिया का यह नया हैंडसेट Nokia C1 का अपग्रेडेड वेरिएंट हैं.
एचएमडी ग्लोबल ने इस फोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से 4जी VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिये हैं. इसके अलावा यूजर्स को इस फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










