Google Doodle Today: गूगल मना रहा है बबल टी की लोकप्रियता का जश्न, बनाया खास एनिमेटेड डूडल

Google Doodle Today – आज गूगल एक स्पेशल एनिमेशन के माध्यम से, दुनियाभर में बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है. बबल टी एक ऐसा ड्रिंक है, जिसने कोविड-19 महामारी के दौरान कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और यह तब से ट्रेंड कर रहा है.
Bubble Tea Google Doodle: गूगल हर मौके को खास बनाने के लिए अपने होमपेज पर एक डूडल लगाता है. इसी क्रम में आज गूगल एक स्पेशल एनिमेशन के माध्यम से, दुनियाभर में बबल टी की लोकप्रियता का जश्न मना रहा है. बबल टी एक ऐसा ड्रिंक है, जिसने कोविड-19 महामारी के दौरान कई लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया और यह तब से ट्रेंड कर रहा है. Google आज अपने इंटरएक्टिव डूडल के जरिये ‘डिजिटल बबल टी’ बनाने की सुविधा भी दे रहा है. आप गूगल डूडल पर एक क्लिक कर अपनी स्क्रीन पर एनीमेशन चला सकते हैं.
बबल टी को पर्ल मिल्क टी या बोबा टी के नाम से भी जाना जाता है. बबल टी की शुरुआत ताइवान से हुई थी. यह मुख्य तौर पर रास्पबेरी, हनीड्यू, मैचा, मोचा सहित कई स्वादों में आती है. इसमें फ्रूट जेली या टैपिओका से बनी कुछ चबाने लायक बॉल्स को मिला देने भर से ही इसका स्वाद कई गुणा बढ़ जाता है. पिछले कुछ सालों में बबल टी ने वैश्विक स्तर पर लोकप्रियता हासिल कर ली है. गूगल ब्लॉग पेज के अनुसार, बबल टी एक स्थानीय पेय पदार्थ था, लेकिन कुछ ही सालों में इसने वैश्विक लोकप्रियता हासिल कर ली. साल 2020 में बबल टी को एक नये इमोजी के रूप में पेश किया गया.
Also Read: ChatGPT से Google को क्या खतरा है? यहां समझें हर एक बात
गूगल ने इस चटपटे और दूधिया पेय की उत्पत्ति के बारे में बताया है कि बबल टी की जड़ें पारंपरिक ताइवानी चाय संस्कृति में हैं, जो 17वीं शताब्दी की शुरुआत की हैं. यह ताइवानी पेय एक स्थानीय उपचार के रूप में शुरू हुआ और पिछले कुछ दशकों में यह जबरदस्त ढंग से लोकप्रिय हुआ है. बबल टी सिंगापुर, जापान, दक्षिण कोरिया और अन्य देशों में बेहद लोकप्रिय है. बबल टी का आधुनिक रूप चबाने वाले बुलबुलों के साथ 1980 के दशक तक नहीं आया था. ताइवान के लोगों ने विभिन्न देशों में ले जाकर इसे पॉपुलर कर दिया. तब से ही बबल टी में बदलाव जारी है. दुनिया भर में मौजूद बबल टी की दुकानों ने नये स्वाद, सामग्री और बनाने के नये तरीकों के साथ इसका इस्तेमाल जारी रखा है. बबल टी का ट्रेंड पूरे एशिया में पारंपरिक चाय के रूप में फैल गया है.
Also Read: Google की पॉलिसी में हुआ बदलाव, यूजर्स स्मार्टफोन पर मिलेगा डिफॉल्ट सर्च इंजन चुनने का हक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










