Lockdown में आपको ऑनलाइन ठगी से बचाएगा Cyber Dost

Updated:
विज्ञापन
Lockdown में आपको ऑनलाइन ठगी से बचाएगा Cyber Dost

coronavirus lockdown cyber dost twitter handle home ministry govt of India learn details गृह मंत्रालय ने एक बार फिर साइबर सिक्योरिटी टिप्स को ट्विटर हैंडल साइबर दोस्त Cyber Dost के जरिये साझा किया. सरकार का कहना है कि इस ट्विटर हैंडल पर ऑनलाइन ठगी के संबंध में भी मदद दी जाएगी.

विज्ञापन

Coronavirus Lockdown Cyber Dost Twitter Handle Home Ministry Govt of India : कोरोना वायरस को रोकने के लिए देशभर में लॉकडाउन लागू है. लॉकडाउन के बीच वर्क फ्रॉम होम बढ़ा है और इसके चलते इंटरनेट व सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी बढ़ गया है. इसका फायदा उठाने के लिए साइबर क्रिमिनल्स भी सक्रिय हो गए हैं.

Also Read : Coronavirus से लड़ाई में साथ आये Apple और Google, हर फोन में मिलेगा कोरोना ट्रैकिंग ऐप

सरकार की तरफ से लगातार साइबर सिक्योरिटी टिप्स भी साझा की जा रही है. हाल ही में गृह मंत्रालय ने एक बार फिर साइबर सिक्योरिटी टिप्स को ट्विटर हैंडल साइबर दोस्त Cyber Dost के जरिये साझा किया. सरकार का कहना है कि इस ट्विटर हैंडल पर ऑनलाइन ठगी के संबंध में भी मदद दी जाएगी.

गृह मंत्रालय ने वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों को Cyber Dost ट्विटर हैंडल फॉलो करने को कहा है. इसके अलावा नैशनल क्राइम पोर्टिंग पोर्टल cybercrime.gov.in पर भी साइबर अपराध से जुड़ी जानकारी मिलेगी. गृह मंत्रालय ने लोगों से साइबर क्राइम से जुड़े मामलों को रिपोर्ट करने को भी कहा है.

बताते चलें कि आज के वक्त में अधिकतर निजी जानकारी ऑनलाइन स्टोर रहती है. इनमें बैंकिंग सर्विसेज की डीटेल्स से लेकर आपके आधार कार्ड, पैन कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड सहित जरूरत की मूलभूत जानकारी तक शामिल हैं.

ऐसे दौर में जब सबकुछ डिजिटली मौजूद है, साइबर क्राइम में भी तेजी देखी गई है. यही एक वजह है जिसके चलते डिजिटल दुनिया में डेटा सिक्योरिटी का सवाल खड़ा हुआ है. ऐसे में भारत सरकार और दूसरी एजेंसियों ने बढ़ते साइबर क्राइम को रोकने के लिए कई कदम उठाये हैं.

Cyber Dost एक ऐसा ही जरिया है जिसके तहत गृह मंत्रालय ने लोगों को ऑनलाइन डेटा सेफ और सेक्योर रखने की सलाह देगा. इसके साथ ही, यह बच्चों के लिए इंटरनेट के सुरक्षित इस्तेमाल को लेकर भी जानकारी देता है.

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola