Oppo A16 Price: 4 कैमरे और दमदार बैटरी के साथ आया नया बजट स्मार्टफोन, जानें डीटेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Sep 2021 11:12 AM
Budget Smartphone: ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo A16 लॉन्च कर दिया है. इस बजट फोन को 5000mAh की दमदार बैटरी और स्मार्ट बैटरी प्रोटेक्शन फीचर्स के साथ उतारा गया है. फोन वाॅटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ उतारा गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह मिली है. आइए जानें डीटेल-
Budget Smartphone: ओप्पो ने भारतीय बाजार में अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo A16 लॉन्च कर दिया है. इस बजट फोन को 5000mAh की दमदार बैटरी और स्मार्ट बैटरी प्रोटेक्शन फीचर्स के साथ उतारा गया है. फोन वाॅटरड्रॉप नॉच डिजाइन के साथ उतारा गया है, जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह मिली है. आइए जानें Oppo A16 की कीमत और सभी फीचर्स की डीटेल-
OPPO A16 एक बजट स्मार्टफोन है और इसकी सबसे बड़ी खूबी है इसकी 6.5 इंच की बड़ी एचडी प्लस डिस्प्ले, जो आई केयर डिस्प्ले टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है. बड़ी डिस्प्ले के अलावा, इस फोन में 5000mAh की बैटरी मिलती है. खास फीचर के तौर पर इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल किया गया है.
Also Read: 5G की राह में JIO का बड़ा कदम, OPPO के साथ किया सक्सेसफुल ट्रायल, चंद सेकेंड्स में डाउनलोड होगी फिल्म
-
डिस्प्ले : 6.52 इंच की HD+
-
रेजॉल्यूशन : 720×1600 पिक्सल
-
प्राॅसेसर : मीडियाटेक Helio G35
-
ऑपरेटिंग सिस्टम : एंड्रॉयड 11 बेस्ड कलर OS 11.1
-
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप : 13 + 2 + 2 MP
-
फ्रंट कैमरा : 8MP
-
बैटरी : 5,000mAh
-
कनेक्टिविटी : 4G VoLTE डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ v5, 3.5mm का हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लाये गए इस फोन की बिक्री अमेजन और तमाम रिटेल स्टोर्स के जरिये शुरू हो चुकी है. कीमत की बात करें, तो OPPO A16 को 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटर्नल स्टोरेज के साथ पेश किया गया है जिसकी कीमत 13,990 रुपये है. इसे क्रिस्टल ब्लैक और पर्ल ब्लू कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है.
Also Read: Vivo Y21s स्मार्टफोन लॉन्च, मिड-रेंज फोन में 50MP कैमरा समेत कई खूबियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










