ePaper

WWDC 2021: कमाल के फीचर्स के साथ आया Apple iOS 15, जानें इवेंट की खास बातें

Updated at : 08 Jun 2021 12:59 PM (IST)
विज्ञापन
WWDC 2021: कमाल के फीचर्स के साथ आया Apple iOS 15, जानें इवेंट की खास बातें

Apple का इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस 2021 यानी WWDC 2021 शुरू हो गया है. कोरोना संकट (Corona Pandemic) की वजह से इस इवेंट को वर्चुअली आयोजित किया जा रहा है. यह इवेंट 7 से 11 जून तक चलेगा. इस शानदार इवेंट में नये iOS 15 और WATCHOS ऑपरेटिंग सिस्टम से पर्दा उठाया गया है. Apple WWDC 2021, Apple WWDC 2021 Date, Apple WWDC 2021 Highlights, Apple WWDC 2021 Keynote

विज्ञापन

Apple का सालाना इवेंट वर्ल्ड वाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC 2021) शुरू हो चुका है. कोरोना संकट (Corona Pandemic) की वजह से इस इवेंट को वर्चुअली आयोजित किया जा रहा है. यह इवेंट 7 से 11 जून तक चलेगा. कॉन्फ्रेंस की शुरुआत ऐप डेवलपर्स की एक फिल्म के साथ हुई.

WWDC वह इवेंट है, जहां कंपनी नये प्रॉडक्ट लॉन्च, सॉफ्टवेयर अपडेट की घोषणा करती है (what is WWDC). ऐपल के इस सबसे बड़े इवेंट में आईफोन सहित ऐपल वॉच तक के लिए नये ऑपरेटिंग सिस्टम को लॉन्च किया गया है. यही नहीं, डेवलपर्स को लेकर भी कई बड़े ऐलान किये गए हैं. आइए जानें इवेंट में क्या हुआ-

iOS 15 लॉन्च

WWDC 2021 में ऐपल ने अपने नेक्स्ट जेनरेशन मोबाइल प्लेटफॉर्म iOS 15 को पेश कर दिया है. शानदार फीचर्स से लैस यह OS सिक्योरिटी के मामले में भी आगे है. नये iOS 15 में फेस टाइम कॉल अब एंड टू एंड एंक्रिप्टेड होगी. इसका मतलब यह कि इसे बहुत ज्यादा सिक्योर बनाया गया है.

Also Read: Apple लाया iOS 14.5 अपडेट, बिना फेस मास्क हटाये अनलॉक कर सकेंगे iPhone
स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा

नये iOS 15 में Share Play फीचर आया है, जिससे आप अपने आईफोन की स्क्रीन को दोस्तों के साथ शेयर कर सकते हैं. इस फीचर की मदद से आप कॉल करते हुए भी वीडियो देख सकते हैं. इसके अलावा, पिक्चर-इन-पिक्चर मोड की मदद से मूवी देखते हुए अपने फोन में दूसरी कई चीजें चेक कर सकते हैं.

म्यूट कर सकेंगे नोटिफिकेशन

नया Notification Summary ऑप्शन iOS 15 में आपको नोटिफिकेशन म्यूट करने की सुविधा देता है. यूजर को नोटिफिकेशन में डू नॉट डिस्टर्ब, पर्सनल, ऑफिस, वर्क और स्लीप जैसे ऑप्शंस मिलेंगे.

Spatial audio के साथ आया फेसटाइम

नये अपडेट में कंपनी ने फेसटाइम में नये Spatial audio फीचर शामिल किया है, जिसकी मदद से वीडियो कॉलिंग ऐप की साउंड क्वालिटी बहुत बेहतर हो जाएगी.

लाइव टेक्स्ट फीचर

iOS 15 में गूगल लेंस के जैसा लाइव टेक्स्ट फीचर भी शामिल किया गया है. इसकी मदद से आप अपने फोन के कैमरे से शब्दों की पहचान कर सकेंगे.

Also Read: Apple Event 2021: पर्पल कलर में आया iPhone 12, iPad Pro और iMac ने भी दी दस्तक, देखें PICS

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola