Jeep पर ऐसी कलाकारी देखकर आपको भी आयेगा मजा! फोटो शेयर कर Anand Mahindra ने कह दी यह बात...

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 15 May 2023 6:51 PM

विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet - महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर किया है. इस फोटो को देख कर जितने आनंदित आनंद महिंद्रा हैं, उतने ही ट्विटर यूजर्स भी गदगद हैं.

विज्ञापन

Anand Mahindra Tweet : महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, खासकर ट्विटर पर. समय-समय पर वह मजेदार और ज्ञानवर्धक सामग्री शेयर करते रहते हैं. अब महिंद्रा ने एक फोटो ट्विटर पर शेयर किया है. इस फोटो को देख कर जितने आनंदित आनंद महिंद्रा हैं, उतने ही ट्विटर यूजर्स भी गदगद हैं.

क्या है फोटो में?

आनंद महिंद्रा ने जो फोटो ट्वीट की है, उसमें महिंद्रा कमांडर जीप (Mahindra Commander Jeep) के बोनट पर एलईडी टीवी रखी हुई है और यह सब कुछ एक कमरे में रखा हुआ है. इस फोटो को शेयर करते हुए महिंद्रा ने लिखा है- धन्‍यवाद, हम आनंदित हुए. (और यह सबसे बड़ी ‘डैशबोर्ड’ डिस्‍प्‍ले स्‍क्रीन है, जिसे आज तक मैंने देखा है).

Also Read: Anand Mahindra Tweet : बच्चों के खेल वाले इस छोटे से वीडियो से आनंद महिंद्रा ने दे डाली बड़ी प्रेरणा

जीप का ओल्‍ड मॉडल को फिर से लाने की मांग

आनंद महिंद्रा के फोटो पर ट्विटर यूजर्स भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं और महिंद्रा कमांडर जीप से जुड़ी अपनी यादें शेयर कर रहे हैं. ओल्ड मॉडल जीप के अगले भाग की इस तस्वीर को देख कुछ यूजर्स आनंद महिंद्रा से मार्केट में ऐसा टीवी स्‍टैंड लाने की मांग भी कर डाली है, तो वहीं कुछ यूजर्स ने जीप के ओल्‍ड मॉडल को फिर से लाने की मांग की है. गौरतलब है कि महिंद्रा की कमांडर जीप एक समय बहुत पॉपुलर थी. यह एक रफ एंड प्रोडक्‍ट था. अपनी मजबूती, माइलेज और मल्‍टीयूज के लिए इसने लंबे समय तक मार्केट में राज किया. आज भी इसके फैन बहुत से लोग हैं.

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola