2020 Maruti Dzire: मारुति ने नये अवतार में पेश की 6 लाख रुपये से सस्ती डिजायर
Author : Rajeev Kumar Published by : Prabhat Khabar Updated At : 23 Mar 2020 7:10 PM
2020 Maruti Dzire Facelift Launch Price Specs: Maruti Suzuki India ने अपनी बेस्ट सेलिंग Sedan Dzire को नये अवतार में लॉन्च कर दिया है. Dzire फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा बोल्ड और पावरफुल के साथ स्टाइलिश नजर आ रही है.
2020 Maruti Dzire Facelift Launch Price Specs: Maruti Suzuki India ने अपनी बेस्ट सेलिंग Sedan Dzire को नये अवतार में लॉन्च कर दिया है. Dzire फेसलिफ्ट पहले से ज्यादा बोल्ड और पावरफुल के साथ स्टाइलिश नजर आ रही है. इसके अलावा नयी 2020 Dzire में कई सारे नये फीचर्स भी दिये गए हैं.
2020 Maruti Suzuki Dzire की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 5,89,000 रुपये रखी गई है. वहीं, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 8,80,500 रुपये है. 2020 मारुति सुजुकी डिजायर फेसलिफ्ट कार के फ्रंट में बदलाव किया गया है. डिजायर कार के इस फेसलिफ्ट एडिशन में नयी हेक्सागॉनल ग्रिल लगायी गई है.
फ्रंट बंपर, फॉग लैंप हाउसिंग के साथ अपडेट किया गया है. आगे के बंपर में बदलाव किया गया है. इसे बड़ा और शार्प बनाया गया है. नयी डिजायर को BSVI के साथ K-Series इंजन में लॉन्च किया गया है. इसमें 1300cc वाले डीजल इंजन की कार को बंद कर दिया गया है. साथ ही, इसमें AMT ऑप्शन भी मिल रहा है. यह इंजन 6000 Rpm पर 66 kW की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियर शिफ्ट (AGS) वेरिएंट में उपलब्ध है.
इसके अलावा, 2020 डिजायर अपने पहले वाले मॉडल की तुलना में प्रोफाइल और रियर डिजाइन के मामले में एक जैसी है.कंपनी का दावा है कि सिडान सेगमेंट में डिजायर के पास 55 फीसदी मार्केट शेयर है. इसके 20 लाख से ज्यादा कस्टमर्स है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










