Popular Mobile Phones: ये हैं दुनिया के सबसे पॉपुलर प्रीमियम स्मार्टफोन्स; देखें, लिस्ट में कौन-कौन शामिल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 14 Jun 2023 11:36 AM
Popular Mobile Phones List: सबसे ज्यादा बिकने वाले हाई-एंड फोन में आईफोन और सैमसंग के हैंडसेट्स हैं. हम आपको दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रीमियम स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं.
Most Popular Mobile Phones: कैनालिस की एक नयी रिपोर्ट से पता चला है कि भले ही स्मार्टफोन शिपमेंट में गिरावट आ रही है, लेकिन हाई-एंड सेगमेंट में उछाल आया है. Canalys के अनुसार, 2023 की पहली तिमाही में प्रीमियम फोन ($500 से अधिक कीमत वाले) 4.7% बढ़ गए हैं. सबसे ज्यादा बिकने वाले हाई-एंड फोन में आईफोन और सैमसंग के हैंडसेट्स हैं. हम आपको दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रीमियम स्मार्टफोन्स के बारे में बताते हैं.
iPhone 14 Pro Max
ऐपल का सबसे महंगा स्मार्टफोन इस लिस्ट में सबसे ऊपर है और यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय प्रीमियम फोन है.
iPhone 14 Pro
आईफोन 14 प्रो – केवल स्क्रीन का आकार अलग है. इस लिस्ट में iPhone 14 Pro Max के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय प्रीमियम फोन है.
iPhone 14
तीसरा सबसे लोकप्रिय प्रीमियम फोन भी आईफोन है. प्रो मॉडल नहीं होने के बावजूद iPhone 14 की कीमत इसे अब भी कई लोगों की पहुंच से दूर बनाती है.
iPhone 13
पिछले साल का लोकप्रिय iPhone 13 ने भी इस सूची में जगह बनायी है, पिछली पीढ़ी के प्रो मॉडल के विपरीत. ऐपल कुछ साल तक गैर-प्रो मॉडल्स की सेल जारी रखता है.
Samsung Galaxy S23 Ultra
एस-सीरीज के साथ नोट सीरीज को मर्ज करने का सैमसंग का विचार रंग लाया है. गैलेक्सी एस23 अल्ट्रा दुनिया का पांचवां सबसे लोकप्रिय प्रीमियम फोन बना है.
iPhone 14 Plus
iPhone का प्लस वेरिएंट पहली बार iPhone 14 के साथ लॉन्च किया गया था. Apple ने मिनी को हटा दिया और इसे प्लस से बदल दिया और ऐसा लगता है कि निशाना सही जगह पर लगा है.
Samsung Galaxy S23
6.1 इंच के डिस्प्ले के साथ गैलेक्सी एस23 ने भी सबसे लोकप्रिय प्रीमियम स्मार्टफोन्स की लिस्ट में अपनी जगह बनायी है. इससे साबित होता है कि ‘छोटे’ प्रीमियम फोन की भी अच्छी डिमांड है.
iPhone 12
दो साल पहले आया यह फोन अब भी डिमांड में है. जो लोग महंगे आईफोन पर पैसा नहीं लगाना चाहते हैं, उनके लिए iPhone 12 अच्छा ऑप्शन है.
Samsung Galaxy S23 Plus
Canalys की रिपोर्ट के अनुसार गैलेक्सी S23 प्लस दुनिया का नौवां सबसे लोकप्रिय प्रीमियम स्मार्टफोन है.
Samsung Galaxy Z Flip4
सबसे पॉपुलर प्रीमियम स्मार्टफोन की सूची में शामिल यह एकमात्र फोल्डेबल स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप4 है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










