ePaper

हाथी देख भागते समय महिला गिर कर जख्मी, अस्पताल में मौत

Updated at : 17 Jul 2024 12:57 AM (IST)
विज्ञापन
हाथी देख भागते समय महिला गिर कर जख्मी, अस्पताल में मौत

मृतका का नाम प्रणति माहतो (54) था.

विज्ञापन

खड़गपुर. झाड़ग्राम के मानिकपाड़ा रेंज के बालीभासा बिट के गोलबांदी इलाके में हाथी को देखकर भागते समय एक महिला गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतका का नाम प्रणति माहतो (54) था. जानकारी के अनुसार, वह गोलबांदी गांव से सटे जंगल के रास्ते से गुजर रही थी. इस दौरान एक बाइक भी उस रास्ते से गुजर रही थी. इसी दौरान उसने हाथी को देखा और भागने लगी और गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गयी. ग्रामीणों व वन कर्मियों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. झाड़ग्राम के डीएफओ पंकज सूर्यवंशी का कहना है कि हाथी को देखकर भागने के दौरान महिला गिर कर जख्मी हो गयी थी. जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola