मजबूत संगठन से ही मिलती है जीत: सुकांत

हिंदमोटर में एक सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह सोचना गलत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से कोई जादू हो जायेगा और हम श्रीरामपुर जीत जायेंगे.
हुगली. हिंदमोटर में एक सभा में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा कि यह सोचना गलत है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने से कोई जादू हो जायेगा और हम श्रीरामपुर जीत जायेंगे. उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सीबीआइ से कहें और किसी को गिरफ्तार करवा दें, तब हम जीत जायेंगे, ऐसा नहीं है. उन्होंने कहा कि अनुब्रत मंडल जेल में हैं, लेकिन क्या हम बीरभूम जीत पाये. अगर आप मेहनत करके संगठन बना सकते हैं, तभी जीत पायेंगे. बिना मेहनत के चाहे जिसे गिरफ्तार करें, कभी जीत नहीं पायेंगे. पांडुआ की कार्यकर्ता सभा में भी सुकांत ने यही बात दोहराई. उन्होंने कहा कि केवल केंद्रीय बल पर भरोसा करके बैठने से कुछ नहीं होगा. संगठन को मजबूत करना होगा. उन्होंने कहा कि केंद्रीय बल बिरयानी के मसाले की तरह होते हैं, जबकि पार्टी के कार्यकर्ता बिरयानी के चावल और मांस की तरह.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










