ePaper

West Bengal : बंगाल में 14 से 20 जुलाई तक आयोजित होगा वन महोत्सव

Updated at : 11 Jul 2024 1:02 PM (IST)
विज्ञापन
West Bengal : बंगाल में 14 से 20 जुलाई तक आयोजित होगा वन महोत्सव

West Bengal : सभी फॉरेस्ट नर्सरियों से निःशुल्क पौधा वितरण की व्यवस्था की जायेगी, शहरी क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति दो पौधे और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति पांच पौधे प्रदान किये जायेंगे.शहरी हरियाली कार्यक्रम के तहत पौधरोपण गतिविधियों में हाउसिंग सोसाइटियों को शामिल करने पर विशेष जोर दिया जायेगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सरकार के वन विभाग की ओर से पूरे राज्य भर में 14 से 20 जुलाई, 2024 तक वन महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. राज्य के वन विभाग से मिलर जानकारी के अनुसार, राज्य स्तरीय कार्यक्रम 14 जुलाई को इडेन गार्डेन, कोलकाता में आयोजित किया जायेगा. इसके अलावा जिला स्तर पर 23 एवं उपमंडल स्तर पर तीन कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

राज्य स्तरीय कार्यक्रम इडेन गार्डेन में किया जायेगा आयोजित

बताया गया है कि राज्य के प्रधान मुख्य वन संरक्षक व फॉरेस्ट फोर्स हेड नीरज सिंघन ने अरण्य भवन, कोलकाता में तीन झांकियों को हरी झंडी दिखायी. ये झांकियां ग्रीन सेव के लिए जागरूकता संदेश फैलायेंगी और मध्य कोलकाता, उत्तर कोलकाता, दक्षिण कोलकाता, न्यू टाउन और साल्टलेक में पौधा वितरण के लिए मोबाइल इकाइयों के रूप में भी काम करेंगी.वन महोत्सव का उत्सव मुख्य रूप से पौधरोपण पहल, पौधों के वितरण और संयुक्त वन प्रबंधन समितियों के सदस्यों के साथ जंगलों में संयुक्त गश्त पर केंद्रित होगा.

Mamata Banerjee : अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए आज मुंबई रवाना होंगी ममता बनर्जी

फॉरेस्ट नर्सरियों से निःशुल्क पौधा वितरण की व्यवस्था की जायेगी

सभी फॉरेस्ट नर्सरियों से निःशुल्क पौधा वितरण की व्यवस्था की जायेगी, शहरी क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति दो पौधे और ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति व्यक्ति पांच पौधे प्रदान किये जायेंगे.शहरी हरियाली कार्यक्रम के तहत पौधरोपण गतिविधियों में हाउसिंग सोसाइटियों को शामिल करने पर विशेष जोर दिया जायेगा. हाउसिंग सोसायटी को 14 जुलाई से 31 अगस्त 2024 की अवधि के दौरान, उपयुक्त क्षेत्र की उपलब्धता के अनुसार, आवेदन करने पर प्रति फ्लैट मालिक को मुफ्त में एक पौधा प्रदान किया जायेगा.

Sandeshkhali Case : सुप्रीम कोर्ट से राज्य सरकार को लगा झटका, संदेशखाली मामले की जांच जारी रखेगा सीबीआई

विज्ञापन
Shinki Singh

लेखक के बारे में

By Shinki Singh

10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola