राष्ट्रीय राजमार्ग में धंसान से यातायात प्रभावित, मरम्मत कार्य शुरू
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 Jul 2024 10:33 PM
Siliguri: An excavator machine being used to clear the debris after a landslide on the National Highway connecting Siliguri to Gangtok, Friday, July 12, 2024. (PTI Photo) (PTI07_12_2024_000169B)
उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है.
कोलकाता. उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश हो रही है. बारिश के कारण 10 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग क्षतिग्रस्त हुआ है. इसके फलस्वरूप में कलिम्पोंग व सिक्किम जाने में पर्यटकों को समस्या आ रही है. सड़क की मरम्मत का काम भी शुरू कर दिया गया है. कलिम्पोंग के अधिकारियों ने बताया कि 14 जुलाई की सुबह छह बजे तक यह सड़क बंद रहेगी. लावा होकर कलिम्पोंग सिलीगुड़ी की सड़क खुली रहेगी. राष्ट्रीय राजमार्ग में कई जगह धंसान भी देखने को मिल रही है. श्वेती झोड़ा से चित्रे, सेल्फीदाड़ा के पास बड़े पैमाने पर धंसान होने से सड़कें बंद कर दी गयी हैं. दार्जिलिंग से सिक्किम जाने का मार्ग खुला हुआ है. राष्ट्रीय राजमार्ग के कुछ हिस्से पर तीस्ता नदी का पानी आ गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










