ePaper

10 मार्च को ब्रिगेड में ‘जनगर्जन सभा’ से लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी तृणमूल कांग्रेस

Updated at : 27 Feb 2024 10:06 PM (IST)
विज्ञापन
tmc

तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव के लिए उतारे 4 उम्मीदवार.

लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस कुछ केंद्रीय योजनाओं की बकाया राशि राज्य को नहीं दिये जाने व केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कथित भेदभाव के विरोध में यहां ब्रिगेड में सभा करेगी.

विज्ञापन

लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस कुछ केंद्रीय योजनाओं की बकाया राशि राज्य को नहीं दिये जाने व केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कथित भेदभाव के विरोध में यहां ब्रिगेड में सभा करेगी. रविवार को इसका एलान किया गया. यह सभा 10 मार्च को होगी और इसका नाम ‘जनगर्जन सभा’ दिया गया है.

10 मार्च को 11 बजे ब्रिगेड चलो का तृणमूल ने किया आह्वान

सभा को लेकर तृणमूल ने सोशल मीडिया पर सभा व रैली के कार्यक्रम को लेकर एक फोटो भी जारी किया है, जिसमें 10 मार्च की सुबह 11 बजे से ब्रिगेड चलो के आह्वान के साथ ‘जनगर्जन सभा’ आयोजित करने की घोषणा की गयी है. तस्वीर में मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की भी तस्वीर है.

2024 का युद्ध शुरू

फोटो में यह भी लिखा गया है- 2024 का युद्ध शुरू. यानी यह स्पष्ट है कि 10 मार्च को ब्रिगेड की मेगा बैठक से तृणमूल व्यावहारिक रूप से लोकसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू करने व चुनाव का बिगुल फूंकने जा रही है. सभा में मुख्य वक्ता ममता बनर्जी ही होंगी, ऐसा कहा जा रहा है.

बंगाल से ‘बाहरी उत्पीड़कों’ को बाहर निकालने का संकल्प : अभिषेक बनर्जी

तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘जनगर्जन सभा‘ शीर्षक वाली रैली बंगाल से ‘बाहरी उत्पीड़कों’ को बाहर निकालने का संकल्प भी लेगी. उन्होंने भाजपा और उसके राष्ट्रीय नेताओं के परोक्ष संदर्भ में यह टिप्पणी की है, जो विभिन्न मुद्दों पर राज्य का दौरा कर रहे हैं. इसके पहले तृणमूल ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले ब्रिगेड में सभा की थी. सभा में भाजपा विरोधी दलों के कुछ नेता दूसरे राज्य से भी आये थे.

Also Read : लोकसभा चुनाव के लिए बंगाल में बनी इलेक्शन मैनेजमेंट कमेटी, 15 सदस्यीय टीम में 5 केंद्रीय नेता भी शामिल

Also Read : Lok Sabha Elections 2024 की तैयारी : झारखंड और पश्चिम बंगाल पुलिस ने बनाई अवैध शराब की बिक्री रोकने की रणनीति

Also Read : लोकसभा चुनाव में बंगाल में लड़ेगी तृणमूल, विपक्षी गुट I-N-D-I-A देशभर में भाजपा से करेगा मुकाबला : ममता बनर्जी

Also Read : Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने भाजपा पर किया कटाक्ष कहा, वोट आने पर नागरिकता पर सियासत करती है बीजेपी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola