दुकान का छज्जा टूटकर गिरा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 12:13 AM
ड़ाबाजार स्थित एक दुकान का छज्जा टूट कर गिर गया. गनीमत रही कि यह छज्जा रात में टूट कर गिरा जिससे कोई हताहत नहीं हुआ
रानीगंज. बड़ाबाजार स्थित एक दुकान का छज्जा टूट कर गिर गया. गनीमत रही कि यह छज्जा रात में टूट कर गिरा जिससे कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन इस घटना से इलाके के लोग काफी डरे हुए हैं. उनका कहना है कि रानीगंज का बड़ाबाजार इलाका शहर के व्यस्ततम इलाकों में से एक है. अगर यह छज्जा सुबह टूटकर गिरता तो किसी की जान भी जा सकती थी. इलाके में अपनी दुकान चलाने वाले अशोक सरकार ने बताया कि कई बार इस भवन की जर्जर अवस्था के बारे में भवन के मालिक को बताया गया है. लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जाती थीय जिस वजह से यह हादसा हुआ. उन्होंने कहा कि सिर्फ यही भवन नहीं, इस इलाके में और भी ऐसे भवन हैं जिनकी हालत बेहद खराब है. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे बोरो चेयरमैन मुजम्मिल शहजादा ने कहा कि सिर्फ बड़ाबाजार ही नहीं रानीगंज में जहां भी इस तरह के पुराने जर्जर भवन हैं उनके मालिकों को नोटिस दिया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










