ePaper

पीएचई दफ्तर से पाइप चोरी के मामले में छह गिरफ्तार

Updated at : 20 Apr 2024 10:52 PM (IST)
विज्ञापन
पीएचई दफ्तर से पाइप चोरी के मामले में छह गिरफ्तार

अदालत ने सभी को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया

विज्ञापन

बशीरहाट. उत्तर 24 परगना के मिनाखां थाने की पुलिस ने पीएचई दफ्तर से पाइप जलापूर्ति के लिए रखी पाइप की चोरी के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने सभी को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया. जानकारी के मुताबिक, मिनाखां के कुशंग्रा इलाके से पीएचई दफ्तर में सैकड़ों पाइप रखी गयी थी, जिसमें से 100 पाइप गत सोमवार को चोरी हो गयी. मंगलवार को इसे लेकर ठेकेदार ने शिकायत दर्ज करायी. पुलिस ने शुक्रवार रात मोहम्मद इस्माइल हक, असराफुल हक, रजमुद्दीन शेख समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में पता चला है कि इन्होंने रात में पाइप चोरी कर बेच दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola