बंगाल की धरती से खरगे का मोदी पर पलटवार, कहा- महिला आरक्षण बिल विपक्ष ने नहीं, खुद पीएम ने खत्म किया

Mallikarjun Kharge Rally: मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के ‘भ्रूण हत्या’ वाले आरोप का कूचबिहार में जवाब दिया. खरगे ने कहा कि महिला आरक्षण को 2029 तक टालकर मोदी सरकार ने इसे खत्म किया है. बंगाल चुनाव पर खरगे का बड़ा बयान यहां पढ़ें.
Mallikarjun Kharge Rally: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के रण में अब जुबानी जंग और भी तीखी हो गयी है. सोमवार को कूचबिहार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आरोपों का कड़ा जवाब दिया.
खरगे ने दावा किया कि महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने वाले संविधान संशोधन विधेयक को विपक्ष ने नहीं, बल्कि खुद प्रधानमंत्री मोदी ने खत्म किया है. उन्होंने प्रधानमंत्री के बंगाल में व्यापक प्रचार कार्यक्रम पर तंज कसते हुए पूछा कि क्या वे यहां के मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं.
महिला आरक्षण पर भ्रूण हत्या के आरोप का जवाब
हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण विधेयक को खारिज करने और ‘भ्रूण हत्या’ करने का आरोप लगाया था. इस पर खरगे ने पलटवार करते हुए कहा कि महिला आरक्षण विधेयक को आपने (मोदी) खत्म किया. हमने महिला आरक्षण का विरोध नहीं किया था, हम उस परिसीमन विधेयक (Delimitation Bill) के खिलाफ लड़े थे, जिसे आरक्षण से जोड़ा गया है.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्ष का पक्ष रखते हुए तर्क दिया कि मोदी सरकार ने आरक्षण को 2029 तक के लिए टाल दिया है, जो महिलाओं के अधिकारों के साथ खिलवाड़ है. कांग्रेस हमेशा से महिलाओं के कल्याण और अधिकारों के पक्ष में रही है.
इसे भी पढ़ें : बंगाल के रण में राहुल गांधी की एंट्री, रायगंज से मुर्शिदाबाद तक 3 बड़ी रैलियां, कांग्रेस के विजन से बदलेगा चुनावी समीकरण?
क्या मोदी बनना चाहते हैं बंगाल के CM? : खरगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पश्चिम बंगाल में लगातार की जा रही रैलियों और व्यापक प्रचार पर खरगे ने तंज कसा. उन्होंने पूछा कि देश के प्रधानमंत्री होने के नाते वे एक राज्य के चुनाव में इतनी ऊर्जा क्यों लगा रहे हैं? क्या मोदी जी का इरादा बंगाल का मुख्यमंत्री बनने का है? खरगे ने कहा कि बंगाल को अपनी संस्कृति और पहचान बचाने के लिए दिल्ली के दबाव के खिलाफ खड़ा होना होगा.
इसे भी पढ़ें : भ्रष्टाचार की रेस में मोदी से पीछे नहीं ममता बनर्जी, राहुल गांधी का बड़ा आरोप- बंगाल में भाजपा का रास्ता साफ कर रही TMC
Mallikarjun Kharge Rally: कांग्रेस और महिला नेतृत्व का इतिहास
कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने रैली में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास का जिक्र करते हुए भाजपा को घेरा. उन्होंने याद दिलाया कि कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं को शीर्ष नेतृत्व दिया है. उन्होंने सरोजिनी नायडू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए कहा कि इन महिला नेताओं ने कांग्रेस और देश का नेतृत्व किया है. इसलिए भाजपा से हमें महिला सशक्तीकरण सीखने की जरूरत नहीं है.
इसे भी पढ़ें
वोट चोरी कर रही भाजपा, रोजगार देने में ममता नाकाम, बंगाल के रायगंज में खूब बोले राहुल गांधी
बंगाल चुनाव 2026 में ‘झूठ’ का सहारा ले रही TMC? SIR को NRC बताकर डराने और ‘फिश बैन’ की अफवाह का आरोप
भाजपा सरकार बनते ही गुंडों की खाल खींच देंगे, गुंडे जेल जायेंगे या ‘ऊपर’ चले जायेंगे : राजनाथ सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




